Wednesday, September 9, 2026

IND vs PAK, Asia Cup 2025: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी – “भारत-पाकिस्तान का मैच होने दीजिए”

by editor
IND vs PAK, Asia Cup 2025: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी – "भारत-पाकिस्तान का मैच होने दीजिए"

IND vs PAK : एशिया कप 2025 में 14 सितंबर को दुबई में होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर देश में विरोध तेज़ है।

IND vs PAK:  जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले और उसके बाद चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद दोनों देशों के बीच तनाव गहराया था। इसी पृष्ठभूमि में इस मैच को रद्द कराने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई।

याचिकाकर्ता ने दलील दी कि चूंकि मुकाबला रविवार को है, इसलिए अगर इसे शुक्रवार को सूचीबद्ध नहीं किया गया तो याचिका का कोई मतलब नहीं बचेगा। लेकिन न्यायमूर्ति जे.के. माहेश्वरी और न्यायमूर्ति विजय बिश्नोई की पीठ ने इसे तत्काल सुनवाई से इनकार करते हुए कहा, “इसमें इतनी जल्दी क्या है? मैच तो रविवार को है। हम इसमें क्या कर सकते हैं? मैच होने दीजिए।”

यह PIL चार लॉ स्टूडेंट्स, जिनका नेतृत्व उर्वशी जैन कर रही थीं, ने दाखिल की। याचिका में कहा गया कि आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान से क्रिकेट खेलना राष्ट्रीय गरिमा और जनभावना के खिलाफ संदेश देता है। इसमें तर्क दिया गया कि जहां सैनिक देश के लिए शहादत दे रहे हैं, वहीं पाकिस्तान के साथ खेल का जश्न मनाना उन परिवारों की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है जिन्होंने अपने प्रियजनों को आतंकवादियों के हाथों खोया है।

इस मुद्दे ने राजनीति भी गरमा दी है। शिवसेना (UBT) के नेता और सांसद संजय राउत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मैच का विरोध जताया और घोषणा की कि उनकी पार्टी ‘सिंदूर रक्षा अभियान’ चलाएगी। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, “जब पानी और खून साथ नहीं बह सकते, तो खून और क्रिकेट साथ-साथ कैसे चल सकते हैं?” राउत ने भाजपा और उससे जुड़े संगठनों पर भी इस मुद्दे पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया।

You may also like

अरिश्फा खान का फूटा गुस्सा, घरवालों को दी चेतावनी- ‘Gen-Z हूं, ऐसे ट्रीट करो!’ आसिम रियाज का रुबीना-हिना पर बड़ा हमला, विशाल आदित्य सिंह को भी सुनाई खरी-खोटी निक्की-अरबाज ने किया एक-दूसरे को अनफॉलो, शादी से पहले टूटा रिश्ता, चीटिंग वाले पोस्ट ने मचाई हलचल अफसाना खान ने किया शिवलिंग का रुद्राभिषेक, भड़के ट्रोलर्स ने मां-बाप तक को घसीटा कृति के राखी ऐड पर भड़कीं कंगना, बोलीं- बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में भाई को राखी क्यों?