IND vs NZ 4th T20 Highlights: न्यूजीलैंड ने भारत को 50 रनों से हराकर लिया जबरदस्त पलटवार

by Neha
IND vs NZ 4th T20 Highlights: न्यूजीलैंड ने भारत को 50 रनों से हराकर लिया जबरदस्त पलटवार

IND vs NZ 4th T20 Highlights: न्यूजीलैंड ने भारत को 50 रनों से हराया, शिवम दुबे ने 15 गेंदों में अर्धशतक लगाया, लेकिन टीम इंडिया 165 पर ऑलआउट। मिचेल सैंटनर ने सैंसन, हार्दिक और बुमराह के विकेट लिए।”

IND vs NZ 4th T20 Highlights: न्यूजीलैंड ने चौथे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया को 50 रनों से हरा दिया। विशाखापट्टनम में खेले गए इस मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने मजबूत स्कोर खड़ा किया और 215 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 165 रन पर ऑलआउट हो गई।

भारतीय बल्लेबाजी की शुरूआत रही कमजोर

टीम इंडिया की पारी की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। पारी की पहली ही गेंद पर अभिषेक शर्मा आउट हो गए। संजू सैमसन पर सबकी निगाहें थीं, लेकिन उन्हें मिचेल सैंटनर ने केवल 24 रन पर क्लीन बोल्ड कर दिया।

नंबर-4 पर प्रमोट किए गए रिंकू सिंह ने 30 गेंद में 39 रन बनाए। हालांकि उनका ठोस खेल टीम को जीत दिलाने के लिए पर्याप्त नहीं था।

also read: शिवम दुबे ने सिर्फ 15 गेंदों में जड़ा भारत का तीसरा सबसे…

शिवम दुबे की तूफानी पारी

भारतीय टीम 63 रन पर 4 विकेट गंवा चुकी थी, तब शिवम दुबे ने बैटिंग संभाली। उन्होंने केवल 15 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर इतिहास रच दिया। यह अंतरराष्ट्रीय टी20 में भारत के लिए तीसरा सबसे तेज अर्धशतक है। उन्होंने अंततः 23 गेंद में 65 रन बनाकर तूफानी पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

सैंटनर ने मारी सेंटरस्टेज

न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने अपनी टीम के पलटवार में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने चार ओवर में सिर्फ 26 रन खर्च कर तीन महत्वपूर्ण विकेट लिए। सैंटनर ने संजू सैमसन, हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह को आउट किया।

इस हार के बावजूद, चार मैचों की सीरीज में टीम इंडिया 3-1 की बढ़त बनाए हुए है।

You may also like

क्या अदा खान के साथ हुआ था धर्म के नाम पर भेदभाव? एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा! ‘पत्नी वर्जिन चाहिए’: नीना गुप्ता ने खोली समाज की पोल वैलेंटाइन पर किसका हाथ थामे दिखीं अवनीत कौर? डिलीट पोस्ट ने खोला राज! Hania Aamir अपने एक्स Asim Azhar के साथ डांस करती आईं नजर, सोशल मीडिया पर शादी की अफवाहें तेज प्यार के लिए परिवार के खिलाफ: निक्की ने खोला दिल