IND vs BAN: कानपुर में भारत की जीत के पांच हीरो, इन खिलाड़ियों ने बांग्लादेश की हवा निकाली 

IND vs BAN: कानपुर में भारत की जीत के पांच हीरो, इन खिलाड़ियों ने बांग्लादेश की हवा निकाली 

IND vs BAN Highlights: भारत ने टेस्ट सीरीज में 2-0 से बांग्लादेश को हराया है। यहां जानिए जिस पांच खिलाड़ी ने टीम इंडिया की जीत में सबसे अधिक योगदान दिया।

India wins Test series against Bangladesh: भारत ने कानपुर टेस्ट में 7 विकेट की जीत के साथ 2-0 से सीरीज भी जीत ली है। मैच के पहले तीन दिनों में बारिश हुई, लेकिन टीम इंडिया ने मैच के आखिरी दो दिनों में शानदार खेल दिखाया। यशस्वी जायसवाल से लेकर रविचंद्रन अश्विन तक, सभी ने टीम इंडिया की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया। चलिए उन पांच खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं, जिनके शानदार प्रदर्शन ने बांग्लादेश को चारों खाने चित कर दिया।

1. यशस्वी जायसवाल

यशस्वी जायसवाल ने दोनों पारियों में फिफ्टी लगाकर मैन ऑफ द मैच चुना गया। पहली पारी में उन्होंने 31 गेंद में ताबड़तोड़ पचासा ठोक दिया। पहली पारी में वे 72 रन बनाए। उन्होंने दूसरी पारी में भी अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई और रोहित शर्मा के जल्दी आउट होने के बाद 51 रन की महत्वपूर्ण पारी खेलकर भारत की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

2. रविचंद्रन अश्विन

कानपुर टेस्ट की दोनों पारियों में रविचंद्रन अश्विन ने कुल पांच विकेट चटकाए। पहली पारी में उन्होंने कप्तान नजमुल शांतो, जो काफी अच्छी लय में नजर आ रहे थे। पहली पारी में उन्हीं ने शाकिब अल हसन भी शिकार बने। उन्होंने दूसरी पारी में इस मैच में शतक लगाने वाले मोमिनुल हक को सस्ते में चलता किया। अश्विन इस मैच में एशिया में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए। कुंबले ने एशिया में 419 विकेट हासिल किए थे।

3. केएल राहुल

केएल राहुल टीम इंडिया से ड्रॉप होते रहे हैं। ऐसे में बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में रन बनाने पर उन पर काफी दबाव था। पहले टेस्ट मैच में उन्होंने कम रन बनाए, लेकिन दूसरे मैच में जरूरत के समय 43 गेंदों में 68 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली।

4. जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह भी अपना औसत प्रदर्शन करके कई विकेट चटकाते हैं। कानपुर टेस्ट मैच में स्पिनरों की टर्न होती गेंदों ने अधिक महफिल लूटी, जबकि बुमराह ने मैच में बहती गंगा में हाथ धोते हुए कुल छह विकेट झटके। पहली और दूसरी पारी में भी उन्होंने तीन विकेट लिए। अब बुमराह ने 2024 में टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया है। इस साल उन्हें 38 टेस्ट विकेट मिले हैं।

5. रवींद्र जडेजा

इसी मुकाबले में रवींद्र जडेजा ने सबसे तेज 3,000 रन और 300 विकेट लेने वाले खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल किया है। यह उनके 74वें टेस्ट मैच में हुआ है। वह पहली पारी में सिर्फ एक विकेट ले पाए, लेकिन दूसरी पारी में नजमुल शांतो, शाकिब अल हसन और लिटन दास के रूप में बांग्लादेश को तीन बड़े झटके लगाए।

Related posts

पंजाब किंग्स की शानदार जीत, मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया; डिकॉक का शतक गया बेकार

IPL 2026 Orange Cap Update: विराट कोहली ने ली बढ़त, RCB की जीत के बाद रजत पाटीदार भी रेस में; पर्पल कैप की स्थिति जानें

RCB vs LSG IPL 2026: बेंगलुरु और लखनऊ के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला, जानें कौन मार सकता है बाजी