Saturday, July 25, 2026

सिर्फ 7 महीनों में KBC ने अमिताभ बच्चन को बना दिया करोड़ों का मालिक!

by editor
सिर्फ 7 महीनों में KBC ने अमिताभ बच्चन को बना दिया करोड़ों का मालिक!

अमिताभ बच्चन का क्विज रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ KBC इस साल कुल 7 महीने तक चला, जिसमें 150 एपिसोड ऑन एयर हुए। इन एपिसोड्स की शूटिंग के लिए अमिताभ बच्चन ने भारी भरकम फीस ली है।

‘कौन बनेगा करोड़पति’ KBC  के सीजन 16 का सफर अब समाप्त हो गया है। सीजन के अंतिम एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने भावुक होकर अपनी दर्शकों से विदाई ली। वह पिछले 25 वर्षों से इस शो का हिस्सा रहे हैं। साल 2000 में अमिताभ बच्चन ने ‘कौन बनेगा करोड़पति’ KBC  के जरिए टेलीविजन पर डेब्यू किया था। पहले सीजन में उन्हें प्रति एपिसोड लगभग 12.5 लाख रुपये की फीस मिलती थी। वह हर दिन इस शो के दो एपिसोड की शूटिंग करते थे। यानी हॉटसीट पर बैठा कंटेस्टेंट करोड़पति बने या न बने, लेकिन इस शो को होस्ट करते हुए अमिताभ बच्चन जरूर करोड़पति बन गए।

पिछले सीजन में ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के लिए अमिताभ बच्चन ने प्रति एपिसोड करीब 1.25 करोड़ रुपये की फीस ली थी। चूंकि एक दिन में दो एपिसोड की शूटिंग होती थी, इसलिए उनकी दैनिक कमाई लगभग 2.5 करोड़ रुपये थी। इसी गणना के आधार पर, 100 एपिसोड पूरे करने पर उन्होंने करीब 125 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

बिग बी की कमाई कितनी हुई?

 इस साल अमिताभ बच्चन को ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के हर एपिसोड के लिए 2.5 करोड़ रुपये की फीस मिली, जो उनकी पिछली फीस से दोगुनी है। उन्होंने इस बार भी एक दिन में दो एपिसोड शूट करने का शेड्यूल अपनाया, जिससे उनकी रोज़ाना की कमाई 5 करोड़ रुपये हो गई। इस सीजन के दौरान उन्होंने कुल 75 दिन शूटिंग की, जिससे उनकी कुल कमाई करीब 375 करोड़ रुपये तक पहुंच गई।

ऐसा होता है अमिताभ बच्चन का शेड्यूल

अमिताभ बच्चन आमतौर पर हफ्ते में 2 से 3 दिन ‘कौन बनेगा करोड़पति’ KBC की शूटिंग करते हैं। इस दौरान, मेकर्स उनकी पूर्व प्रतिबद्धताओं और फिल्म की शूटिंग के लिए भी समय निर्धारित करते हैं। केबीसी और अमिताभ बच्चन की टीम यह सुनिश्चित करने की पूरी कोशिश करती है कि शो के ऑफ-एयर होने से लगभग एक महीने पहले ही पूरी शूटिंग पूरी हो जाए। इसी कारण, सीजन शुरू होने से लगभग डेढ़ महीने पहले ही केबीसी की शूटिंग शुरू कर दी जाती है।

You may also like

‘मेरा कुत्ता आ जाता…’ पति से मुलाकात के बाद आकांक्षा चमोला के बयान पर मचा बवाल क्या खत्म होने वाली है 20 साल की शादी? 3 बेटियों के पिता करणवीर बोहरा ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी ‘मेरे पापा भी ऐसा नहीं करते’… राम कपूर पर श्रेया कालरा का फूटा गुस्सा ‘अगर ये सच बतातीं तो बिग बॉस नहीं जीततीं’ – हिना खान का बड़ा दावा क्या हिंदू लड़की मुस्लिम दोस्त नहीं बना सकती? सैफी संग रिश्ते का बताया सच