Saturday, April 18, 2026

IPL 2025 के फाइनल को लेकर अहम अपडेट ,यह मुकाबला हो सकता है 3 जून को

by editor
IPL 2025 के फाइनल को लेकर अहम अपडेट ,यह मुकाबला हो सकता है 3 जून को

IPL 2025 का फाइनल किस स्थान पर होगा, इस पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। नए शेड्यूल के जारी होने के बावजूद फाइनल वेन्यू का उल्लेख नहीं किया गया है। हालांकि, हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट में संभावित वेन्यू का संकेत जरूर मिला है।

BCCI ने IPL 2025 का नया शेड्यूल तो जारी कर दिया है, लेकिन इसमें यह स्पष्ट नहीं किया गया कि इस सीजन का फाइनल कहां खेला जाएगा। क्वालिफायर और एलिमिनेटर मुकाबलों के वेन्यू को लेकर भी कोई जानकारी नहीं दी गई है। बोर्ड की ओर से सिर्फ इतना कहा गया है कि प्लेऑफ और फाइनल के स्थलों की घोषणा बाद में की जाएगी। हालांकि, अब एक हालिया रिपोर्ट में इस संबंध में बड़ा खुलासा हुआ है, जिसमें IPL 2025 फाइनल के संभावित वेन्यू का जिक्र किया गया है।

IPL 2025 का फाइनल अब कोलकाता में होने की संभावना नहीं है। पहले यह मुकाबला 25 मई को ईडन गार्डन्स में खेला जाना था, लेकिन नए शेड्यूल के अनुसार फाइनल की तारीख 3 जून कर दी गई है, जबकि वेन्यू अभी तय नहीं किया गया है। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोलकाता को फाइनल की मेजबानी से बाहर कर दिया गया है। ठीक वैसे ही जैसे संशोधित शेड्यूल में वहां के लीग मैचों की मेजबानी भी हटा दी गई थी, वैसे ही अब फाइनल भी कोलकाता में होते नहीं दिख रहा।

अब सवाल उठता है कि अगर IPL 2025 का फाइनल कोलकाता के ईडन गार्डन्स में नहीं होगा, तो फिर इसकी मेजबानी कौन सा शहर करेगा? हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, 3 जून को होने वाला फाइनल मुकाबला अहमदाबाद में खेला जाएगा। इस मुकाबले का आयोजन नरेंद्र मोदी स्टेडियम में किया जाएगा, जहां लाखों दर्शकों के बीच IPL 2025 का समापन होगा।

आखिर क्यों फाइनल कोलकाता से अहमदाबाद शिफ्ट हो सकता है?
मौजूदा रिपोर्ट्स के अनुसार, IPL 2025 का फाइनल कोलकाता की बजाय अहमदाबाद में होने की प्रमुख वजह वहां का मौसम है। बताया जा रहा है कि 3 जून को कोलकाता में बादल छाए रहने और बारिश की संभावना है, जिससे मैच के प्रभावित होने का खतरा है। इसी कारण से फाइनल को शिफ्ट करने पर विचार किया जा रहा है।

मुंबई में हो सकता है एक क्वालिफायर मुकाबला
पहले IPL 2025 के क्वालिफायर 1 और एलिमिनेटर मुकाबले हैदराबाद में जबकि क्वालिफायर 2 कोलकाता में आयोजित होने थे। लेकिन अब ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, इन तीनों में से कोई एक मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में कराया जा सकता है। नए कार्यक्रम के तहत क्वालिफायर 1 और एलिमिनेटर 29 और 30 मई को होंगे, जबकि क्वालिफायर 2 का आयोजन 1 जून को किया जाएगा।

You may also like

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा