Saturday, August 29, 2026

‘लईका दिला दी फरारी वाला’ ,Kajal Raghwani ने महादेव से की खास दुआ

by editor
‘लईका दिला दी फरारी वाला’ ,Kajal Raghwani ने महादेव से की खास दुआ

सावन के पवित्र महीने में भोजपुरी इंडस्ट्री के कलाकार एक से बढ़कर एक भक्ति और मनोरंजक गाने लेकर आ रहे हैं। अब इसी कड़ी में Kajal Raghwani का नया गाना ‘लईका दिलादी फरारी वाला’ रिलीज हुआ है, जो भक्त‍ि और मज़ाकिया अंदाज़ का अनोखा मेल है।

इससे पहले Kajal Raghwani का गाना ‘हमका लईका ना चाहीं डिफेंडर वाला’ जबरदस्त हिट हुआ था, जिसे लेकर लोगों ने खूब चर्चा की थी और माना गया कि वह गाना उनके एक्स-बॉयफ्रेंड खेसारी लाल यादव पर इशारा था। अब अपने नए गाने में काजल महादेव से अपने लिए फरारी चलाने वाला लड़का मांगती नजर आ रही हैं।

इस गाने को 18 जुलाई को Leo Bhojpuri यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। गाने में काजल के साथ एक बार फिर सुमित सिंह चंद्रवर्शी दिखाई दे रहे हैं। इसे सुमित सिंह चंद्रवर्शी और प्रीति राज जगलर ने गाया है, जबकि बोल खुद सुमित ने लिखे हैं।

म्यूजिक दिया है आर्यन पॉटर ने और निर्देशन किया है मनोज गुप्ता ने। काजल और सुमित की जोड़ी को दर्शकों का पहले भी जबरदस्त प्यार मिला है और उनके गानों ने यूट्यूब पर लाखों व्यूज़ बटोरे हैं। यह गाना मनोरंजन के साथ-साथ सावन की भक्ति में एक हल्का-फुल्का ट्विस्ट लाता है, जिसे दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

You may also like

अफसाना खान ने किया शिवलिंग का रुद्राभिषेक, भड़के ट्रोलर्स ने मां-बाप तक को घसीटा कृति के राखी ऐड पर भड़कीं कंगना, बोलीं- बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में भाई को राखी क्यों? ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान ने की सगाई, कौन हैं तमन्ना? मुंबई की पार्टियों पर आंचल खुराना के चौंकाने वाले दावे, बोलीं- ड्रग्स से लेकर पार्टनर स्वैपिंग तक होता है बिग बॉस 20 में नजर आ सकते हैं ये चर्चित सितारे जन्नत जुबैर, प्रणाली राठौड़, करण पटेल तक संभावित कंटेस्टेंट्स के नाम