छोटे बच्चों में Diabetes के शुरुआती लक्षण कैसे नजर आते हैं? जानें ।

by editor
छोटे बच्चों में Diabetes के शुरुआती लक्षण कैसे नजर आते हैं? जानें ।

बच्चों को भी Diabetes जैसी गंभीर बीमारी हो सकती है, इसलिए बच्चों में Diabetes के लक्षणों पर ध्यान देना जरूरी है। यदि परिवार में किसी को Diabetes है और बच्चे की दिनचर्या और खानपान सही नहीं है, तो Diabetes होने का जोखिम कई गुना बढ़ जाता है।

बिगड़ती जीवनशैली और खानपान के कारण अब छोटी उम्र में भी Diabetes का खतरा बढ़ गया है, खासकर 10 से 14 साल के बच्चों में। इस उम्र के बच्चों में भी Diabetes की समस्या बढ़ रही है, और कुछ मामलों में तो 10 साल से कम उम्र के बच्चों में भी यह बीमारी देखने को मिली है। जो गंभीर बीमारी पहले केवल बड़ों को होती थी, अब वह बच्चों को भी प्रभावित कर रही है। बच्चों में Diabetes के कुछ लक्षण दिखाई देते हैं, जिन्हें नजरअंदाज करने से वे पूरी जिंदगी इस बीमारी से जूझ सकते हैं, और साथ ही अन्य गंभीर बीमारियां भी उन्हें घेर सकती हैं।

बच्चों में Diabetes के लक्षण भी बड़े लोगों की तरह होते हैं, लेकिन अक्सर समय रहते इन लक्षणों की पहचान नहीं हो पाती। परिवार के सदस्य इन लक्षणों को सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे यह बीमारी बच्चे के शरीर में जड़ें जमा लेती है। अगर समय रहते उपचार शुरू कर दिया जाए, तो बच्चों को इस बीमारी से निजात दिलाई जा सकती है। बच्चों में डायबिटीज के लक्षणों में ज्यादा प्यास लगना, सामान्य से ज्यादा पानी पीना, बार-बार यूरिन आना, शरीर पर रैशेज होना, अचानक वजन घटना, देखने में परेशानी होना, पेट में दर्द और उल्टी की समस्या भी हो सकती है। इन लक्षणों के होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

Diabetes के कारण
बच्चों में Diabetes का प्रमुख कारण वंशानुगत होता है। यदि माता-पिता, दादा-दादी, चाचा, बुआ या मौसी को Diabetes है, तो बच्चों में भी यह होने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। इसके अलावा, ऑटोइम्यून विकार भी इसका कारण हो सकता है, जिसमें शरीर की अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता पैंक्रियाज पर हमला कर देती है, जिससे पैंक्रियाज को नुकसान होता है और वह इंसुलिन बनाना बंद कर देता है। खराब जीवनशैली और खानपान भी बच्चों में Diabetes का एक मुख्य कारण बन सकता है। Diabetes से बच्चों को भविष्य में दिल और किडनी की गंभीर बीमारियों का खतरा हो सकता है।

Diabetes से बचाव के उपाय
अगर बच्चों में Diabetes के लक्षण दिखें, तो तुरंत जांच करवाएं। अगर जांच में Diabetes की पुष्टि हो, तो इन बातों का ध्यान रखें: बच्चों को सुबह जल्दी उठने और रात को जल्दी सोने की आदत डालें। उनके आहार को संतुलित करें और केवल पौष्टिक खाद्य पदार्थ दें। बाहर का खाना और जंक फूड से पूरी तरह परहेज करें। बच्चों को नियमित रूप से व्यायाम करने की आदत डालें। समय पर दवाएं दें। बच्चों में Diabetes से मुक्ति की संभावना रहती है, अगर उपचार के साथ-साथ दिनचर्या और खानपान में बदलाव किया जाए।

You may also like

‘मेरी बेस्ट फ्रेंड ही मेरी पत्नी’ – विजय का इमोशनल पोस्ट वायरल तान्या मित्तल का गोल्ड iPhone और ‘राम’ कैप्शन… भक्ति या कोई बड़ा संकेत? 5 साल के रिश्ते पर लगी मुहर! करण ने दिल के पास बनवाया तेजस्वी का टैटू ‘वो मेरे भाई जैसा है’ — रजत संग नाम जुड़ने पर भड़कीं चाहत पांडे एल्विश यादव के ‘जस्टिन बीबर’ गाने पर बवाल, रैपर रागा ने लगाया लिरिक्स चोरी का आरोप