Saturday, September 5, 2026

हनी सिंह ने दिल्ली कॉन्सर्ट में अश्लील वीडियो को लेकर मांगी माफी, कहा- “ऐसी गलती दोबारा नहीं होगी”

by Neha
हनी सिंह ने दिल्ली कॉन्सर्ट में अश्लील वीडियो को लेकर मांगी माफी, कहा- “ऐसी गलती दोबारा नहीं होगी”

हनी सिंह ने दिल्ली कॉन्सर्ट में अश्लील भाषा इस्तेमाल करने पर माफी मांगी, कहा- “ऐसी गलती दोबारा नहीं होगी, अपनी जुबान पर काबू रखूंगा।

पॉपुलर सिंगर और रैपर हनी सिंह हाल ही में एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। वीडियो में हनी सिंह दिल्ली कॉन्सर्ट में अश्लील भाषा का इस्तेमाल करते नजर आए थे, जिसमें उन्होंने गाली-गलौज और कॉन्डम, इंटीमेसी जैसे विषयों पर खुलकर बात की। इस पर उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया।

हालांकि अब हनी सिंह ने खुद इंस्टाग्राम वीडियो के जरिए सफाई दी और माफी मांगी। वीडियो में उन्होंने कहा, “भूल चूक माफ, मेरा माफीनामा। मैं आप सभी से माफी मांगता हूं जिनको मेरी भाषा बुरी लगी। मेरा किसी को ठेस पहुंचाने का कोई मकसद नहीं था। इंसान गलतियों का पुतला है और मैं कोशिश करूंगा कि ऐसी गलती दोबारा ना हो।”

also read: खुशी मुखर्जी पर सूर्यकुमार यादव के खिलाफ मानहानि का मामला…

वायरल वीडियो का असली सच

हनी सिंह ने बताया कि वह नंदकोर करुण के शो पर केवल एक गेस्ट के रूप में पहुंचे थे। शो में जाने से पहले उन्होंने कुछ सेक्सोलॉजिस्ट और गायनेकोलॉजिस्ट के साथ बातचीत की थी, जिनसे उन्हें जानकारी मिली कि युवा पीढ़ी सेक्सुअली ट्रांसमिटेड डिजीज के प्रति असावधान है। हनी सिंह ने कहा कि उनका उद्देश्य जेन-जेड ऑडियंस को उसी भाषा में संदेश देना था कि अनप्रोटेक्टेड सेक्स से बचें और कॉन्डम का इस्तेमाल करें।

भविष्य में सतर्क रहने का वादा

हनी सिंह ने आगे कहा, “मैंने सोचा कि ओटीटी और फिल्में जैसी भाषा में बात करूंगा ताकि जेन-जेड को समझ आए। लेकिन यह कई लोगों को आपत्तिजनक लगी। मैं अपनी जुबान पर काबू रखूंगा और सतर्क रहूंगा कि मेरी बातें गलत तरीके से वायरल न हों।”

वीडियो के अंत में हनी सिंह ने सभी से प्यार और समर्थन की उम्मीद जताई और कहा, “आप सभी से माफी, आपका अपना यो यो हनी सिंह। इसी तरह प्यार देते रहिए।”

You may also like

आसिम रियाज का रुबीना-हिना पर बड़ा हमला, विशाल आदित्य सिंह को भी सुनाई खरी-खोटी निक्की-अरबाज ने किया एक-दूसरे को अनफॉलो, शादी से पहले टूटा रिश्ता, चीटिंग वाले पोस्ट ने मचाई हलचल अफसाना खान ने किया शिवलिंग का रुद्राभिषेक, भड़के ट्रोलर्स ने मां-बाप तक को घसीटा कृति के राखी ऐड पर भड़कीं कंगना, बोलीं- बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में भाई को राखी क्यों? ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान ने की सगाई, कौन हैं तमन्ना?