वजन कम करने के साथ लंबी उम्र भी चाहिए? अपनाएं ये 3 आसान एक्टिविटीज

वजन कम करने के साथ लंबी उम्र भी चाहिए? अपनाएं ये 3 आसान एक्टिविटीज

लंबी उम्र और वजन कम करने के लिए सिर्फ डाइट और एक्सरसाइज पर्याप्त नहीं। डॉ. संजय भोजराज के अनुसार सूजन कम करें, गहरी नींद लें और हार्ट को मजबूत बनाएं। जानें तुरंत अपनाने योग्य एक्टिविटीज।

वजन घटाना कई लोगों के लिए चुनौती बन चुका है। कई बार लोग सोचते हैं कि सिर्फ कम खाना, ज्यादा एक्सरसाइज और फिटनेस रूटीन का पालन करने से वजन अपने आप घट जाएगा। लोग कैलोरी गिनते हैं, वेट ट्रेनिंग करते हैं और रोजाना 10,000 कदम चलते हैं, लेकिन फिर भी वजन कम नहीं होता या थकान और कमजोरी महसूस होती है।

अमेरिका के प्रसिद्ध इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट और फंक्शनल मेडिसिन एक्सपर्ट डॉ. संजय भोजराज ने बताया कि इसका मुख्य कारण खराब नींद, प्रोसेस्ड फूड और रोजाना तनाव है। ये फैक्टर शरीर में कोर्टिसोल और इंसुलिन हार्मोन बढ़ा देते हैं, जिससे शरीर फैट स्टोर करने लगता है। इसका मतलब यह है कि चाहे आप कितनी भी डाइटिंग और एक्सरसाइज करें, आपका शरीर फैट जमा करता रहेगा।

लंबी उम्र और वजन घटाने के लिए इन तीन चीजों पर फोकस करें

  1. सूजन कम करें – शरीर में सूजन बढ़ने से मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ता है। anti-inflammatory डाइट और प्रोसेस्ड फूड से बचना जरूरी है।

  2. गहरी नींद और सुबह की एक्टिविटी – नींद पूरी न होने से हार्मोन असंतुलित होते हैं। रोजाना पर्याप्त नींद और सुबह हल्की एक्सरसाइज को प्राथमिकता दें।

  3. मजबूत हार्ट – हार्ट को मजबूत बनाना न सिर्फ लंबी उम्र देता है बल्कि मेटाबॉलिज्म को भी तेज करता है। कार्डियो और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।

Related posts

Fitness Supplements Side Effects: फिटनेस सप्लीमेंट्स के गलत इस्तेमाल से लिवर को हो सकता है गंभीर नुकसान

Red Ants Home Remedies: गर्मी में लाल चीटियों से छुटकारा पाने के आसान घरेलू उपाय

Smoking And Voice Changes: क्या सिगरेट से आवाज सच में भारी हो जाती है? जानिए एक्सपर्ट्स की राय