HARYANA NEWS : फरीदाबाद के सरकारी स्कूल का विश्व की टॉप 10 स्कूलों की सूची में शामिल होना बड़ी उपलब्धि

by editor
HARYANA NEWS : फरीदाबाद के सरकारी स्कूल का विश्व की टॉप 10 स्कूलों की सूची में शामिल होना बड़ी उपलब्धि

HARYANA NEWS :हरियाणा के शिक्षा मंत्री एस. महिपाल ढांडा ने कहा कि गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल एनआईटी-5, फरीदाबाद को टी-4 एजुकेशन द्वारा दुनिया के शीर्ष 10 स्कूलों में शामिल किया गया है। यह उपलब्धि राज्य के सरकारी स्कूलों के लिए प्रेरणादायी है। इससे यह भी साबित होता है कि सरकारी स्कूल वैश्विक मंच पर उत्कृष्टता प्राप्त कर सकते हैं। राज्य सरकार द्वारा स्मार्ट क्लासरूम, एसटीईएम लैब्स और शिक्षकों के प्रशिक्षण जैसी शिक्षा सुधार पहलों को नई ऊर्जा मिलेगी। मंत्री ने कहा कि गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, फरीदाबाद की यह सफलता पूरे राज्य के लिए एक मार्गदर्शक प्रकाश है और सरकारी स्कूलों को नवाचार और समग्र छात्र कल्याण के लिए प्रेरित करती है।

उन्होंने कहा कि दुनिया के शीर्ष 10 स्कूलों को टी-4 एजुकेशन द्वारा आयोजित वर्ल्ड्स बेस्ट स्कूल प्राइज 2025 की सपोर्टिंग हेल्दी लाइव्स श्रेणी में शामिल किया गया है, जिसमें गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, फरीदाबाद को भी स्थान दिया गया है। टी-4 एजुकेशन एक अंतर्राष्ट्रीय शैक्षिक संगठन है, जिसकी स्थापना 2020 में लंदन, यूनाइटेड किंगडम में की गई थी। यह संगठन 100 से अधिक देशों में काम कर रहा है और स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए शिक्षकों, स्कूल प्रमुखों और शिक्षा प्रणालियों को सशक्त बना रहा है।

टी-4 एजुकेशन द्वारा दुनिया के शीर्ष 10 स्कूलों में गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, फरीदाबाद, जिला परिषद स्कूल, जलिंदर नगर पुणे (महाराष्ट्र), एक्या स्कूल जेपी नगर (कर्नाटक) और दिल्ली पब्लिक स्कूल, वाराणसी (उत्तर प्रदेश) शामिल हैं

You may also like

तान्या मित्तल का गोल्ड iPhone और ‘राम’ कैप्शन… भक्ति या कोई बड़ा संकेत? 5 साल के रिश्ते पर लगी मुहर! करण ने दिल के पास बनवाया तेजस्वी का टैटू ‘वो मेरे भाई जैसा है’ — रजत संग नाम जुड़ने पर भड़कीं चाहत पांडे एल्विश यादव के ‘जस्टिन बीबर’ गाने पर बवाल, रैपर रागा ने लगाया लिरिक्स चोरी का आरोप क्या अदा खान के साथ हुआ था धर्म के नाम पर भेदभाव? एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा!