Saturday, April 18, 2026

हरियाणा में जापानी कंपनियों डाइकिन और कुबोटा का बड़ा निवेश, युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर

by Neha
हरियाणा में जापानी कंपनियों डाइकिन और कुबोटा का बड़ा निवेश, युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर

हरियाणा में जापान की डाइकिन और कुबोटा कंपनियों ने 1000 करोड़ और 2000 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की। निवेश से युवाओं को रोजगार और प्रदेश में औद्योगिक एवं कृषि विकास को मिलेगा नई ऊर्जा।

हरियाणा सरकार ने जापान के ओसाका में एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर कर विदेशी निवेश को आकर्षित करने में एक बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल जापान दौरे पर है, जहां उन्होंने जापानी दिग्गज कंपनियों डाइकिन इंडस्ट्रीज लिमिटेड और कुबोटा के साथ निवेश समझौतों पर सहमति व्यक्त की।

डाइकिन इंडस्ट्रीज का 1000 करोड़ का निवेश

डाइकिन कंपनी हरियाणा में 1000 करोड़ रुपये के निवेश से एक अत्याधुनिक रिसर्च एंड डेवलपमेंट (आरएंडडी) सेंटर स्थापित करेगी। यह केंद्र नवाचार और तकनीकी विकास को बढ़ावा देगा, जिससे हरियाणा को वैश्विक अनुसंधान एवं नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित किया जाएगा। इस निवेश से प्रदेश के युवाओं को रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे। एमओयू पर हरियाणा की ओर से उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित अग्रवाल और डाइकिन के उप प्रबंध निदेशक शोगो एंडो ने हस्ताक्षर किए।

also read: हरियाणा सरकार के कर्मचारियों को बड़ी राहत: रिटायरमेंट…

कुबोटा कंपनी करेगी 2000 करोड़ रुपये का निवेश

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की उपस्थिति में कुबोटा कंपनी ने हरियाणा में कृषि उपकरण निर्माण क्षेत्र में 2000 करोड़ रुपये का निवेश करने का ऐलान किया है। कुबोटा और एक्सकोर्ट के सहयोग से यह निवेश हरियाणा की कृषि और औद्योगिक गतिविधियों को मजबूती देगा। इससे न केवल आधुनिक कृषि तकनीक प्रदेश में आएगी, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। हरियाणा सरकार ने कुबोटा को स्थानीय मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करने के लिए आमंत्रित किया है।

हरियाणा की विकास यात्रा में नई ऊर्जा

हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता, एचएसआईआईडीसी के प्रबंध निदेशक डॉ. यश गर्ग सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह निवेश हरियाणा को उद्योग और कृषि के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा और प्रदेश युवाओं के लिए रोजगार सृजन में मदद करेगा।

You may also like

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा