Saturday, August 15, 2026

हरियाणा में हरियाणा हाउसिंग बोर्ड का HSVP में विलय, सैनी ने विधानसभा में प्रस्ताव प्रस्तुत किया

by Neha
हरियाणा में हरियाणा हाउसिंग बोर्ड का HSVP में विलय, सैनी ने विधानसभा में प्रस्ताव प्रस्तुत किया

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा हाउसिंग बोर्ड का HSVP में विलय करने का प्रस्ताव हरियाणा विधानसभा में पेश किया, कर्मचारियों के हित सुरक्षित।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य में प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने और नागरिकों को बेहतर आवास सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हरियाणा हाउसिंग बोर्ड (Haryana Housing Board) को भंग कर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) में विलय करने का सरकारी प्रस्ताव हरियाणा विधानसभा में पेश किया।

मुख्यमंत्री सैनी ने बजट सत्र के पहले दिन सदन को बताया कि हरियाणा हाउसिंग बोर्ड और HSVP के कार्य क्षेत्र काफी हद तक समान हैं, इसलिए इस विलय से शहरी नियोजन और आवासीय विकास में समन्वय बेहतर होगा। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि हरियाणा आवास बोर्ड के सभी कर्मचारियों के हितों की पूरी सुरक्षा की जाएगी।

also read: हरियाणा विधानसभा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शहीदों…

यह प्रस्ताव हरियाणा हाउसिंग बोर्ड अधिनियम, 1971 की धारा 80 की उपधारा (1) के तहत पारित किया गया। अब बोर्ड की सभी जिम्मेदारियां और अधिकार हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण में स्थानांतरित हो जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कदम राज्य में शहरी नियोजन और आवासीय सुविधाओं में सुधार के लिए एक रणनीतिक पहल है और इससे नागरिकों को अधिक संगठित और लाभकारी सेवाएं उपलब्ध होंगी।

You may also like

‘KISS करनी पड़ेगी’, रेमो डिसूजा के सामने मजबूर हुईं शक्ति मोहन, राघव जुयाल संग रोमांस पर सालों बाद खुलासा ‘महंगे बैग और गाड़ियों से कोई सेलिब्रिटी नहीं बनता’ – हिना खान पर अर्शी खान का बड़ा हमला अभिषेक मल्हान बनवाएंगे असम का टूटा हनुमान मंदिर, 20 लाख रुपये से होगा पुनर्निर्माण शादी के 2 साल बाद मां बनने पर बोलीं सुरभि चंदना, मां बनने के लिए Egg Freezing… रेड कार्पेट पर सेल्फी के बहाने निकिता रावल को फैन ने किया जबरन Kiss, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी