Saturday, April 18, 2026

श्री गुरु तेग बहादुर जी: विश्व के मानवाधिकारों के प्रथम महानायक – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

by Neha
श्री गुरु तेग बहादुर जी: विश्व के मानवाधिकारों के प्रथम महानायक – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी वर्ष पर हरियाणा में नगर कीर्तन यात्रा का आयोजन, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया संदेश साझा, गुरु जी को विश्व के मानवाधिकारों का महानायक बताया।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी केवल सिख समुदाय के नहीं बल्कि संपूर्ण विश्व के मानवाधिकारों के पहले महानायक हैं। उन्होंने धर्म और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। मुख्यमंत्री ने यह बात पिंजौर से शुरू हुई दूसरी नगर कीर्तन यात्रा के अवसर पर कही। यह यात्रा गुरु जी के तप, त्याग और धर्म रक्षा के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का महत्वपूर्ण अभियान है।

नगर कीर्तन यात्रा का विवरण

नगर कीर्तन यात्रा 11 से 14 नवंबर तक पंचकूला जिले के विभिन्न पवित्र स्थलों से होकर गुजरेगी। पहले दिन यात्रा गुरुद्वारा श्री नानक दरबार, गोरखनाथ से शुरू होकर पिंजोर तक जाएगी। दूसरे दिन पिंजोर से बख्शीवाला तक, तीसरे दिन बख्शीवाला से पंचकुला तक और चौथे दिन पंचकुला से गुरुद्वारा मानक टबरा तक यात्रा जारी रहेगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि यह यात्रा गुरु जी के धर्म, तप और त्याग के संदेश को आम जनता तक पहुँचाने के लिए निकाली गई है।

also read: बिहार चुनाव 2025: अनिल विज ने एनडीए की भारी जीत का दावा,…

मुख्यमंत्री की घोषणाएँ

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक, अंबाला का नाम श्री गुरु तेग बहादुर जी के नाम पर रखने की घोषणा की। इसके अलावा सिरसा में श्री गुरु तेग बहादुर जी अनुसंधान पीठ (चेयर) स्थापित की जाएगी, जिससे आने वाली पीढ़ियाँ उनके जीवन, दर्शन और योगदान पर शोध कर सकें। यमुनानगर में बन रहे मेडिकल कॉलेज का नाम गुरु जी के नाम पर रखा जाएगा। पंचकुला-पोंटा साहिब सड़क और अन्य संस्थानों के नामकरण में गुरु परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का सम्मान दर्शाया गया है।

हरियाणा में गुरु जी की विरासत

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी का हरियाणा के पावन धरा से गहरा संबंध रहा है। उनके चरण जहां पड़े, वहां आज भी उनकी शिक्षाओं और आदर्शों की ज्योति प्रज्वलित है। गुरु जी ने अपने प्रवास के दौरान संगतों को दिव्य ज्ञान प्रदान किया और धर्म की रक्षा के लिए प्रेरित किया।

समारोह में उपस्थित गणमान्य

इस अवसर पर हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान सरदार जगदीश सिंह झिंडा, उप-प्रधान सरदार गुरमीत सिंह रामसर, राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा, विधायक शक्तिरानी शर्मा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता और अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार महापुरुषों और गुरुओं के पर्वों को भव्य स्तर पर मनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

You may also like

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा