Saturday, August 15, 2026

बिहार चुनाव 2025: अनिल विज ने एनडीए की भारी जीत का दावा, बोले- “जो रोता है, वो खोता है”

by Neha
बिहार चुनाव 2025: अनिल विज ने एनडीए की भारी जीत का दावा, बोले- “जो रोता है, वो खोता है”

बिहार चुनाव 2025: अनिल विज ने एनडीए की भारी जीत का दावा किया, बोले- “जो रोता है, वो खोता है। मतदाताओं से अपील की अधिक से अधिक मतदान करें।

बिहार चुनाव 2025: हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के दौरान एनडीए की संभावित जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि एनडीए बड़ी बहुमत के साथ सरकार बना रही है, जबकि विपक्ष लगातार शिकायतें कर रहा है।

अनिल विज का यह बयान अंबाला में आया, जब बिहार में 122 सीटों पर दूसरे चरण की वोटिंग चल रही थी। पोलिंग बूथों पर भारी संख्या में मतदाता लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग ले रहे हैं। एनडीए और महागठबंधन दोनों ही अपनी जीत का दावा कर रहे हैं।

अनिल विज का बयान और दिल्ली ब्लास्ट पर प्रतिक्रिया

मीडिया से बातचीत में अनिल विज ने कहा कि बिहार में एनडीए अपनी जीत के प्रति आश्वस्त है, लेकिन विपक्षी दल लगातार शिकायतें कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “चुनाव में जो रोता है, वो खोता है।”

इसके साथ ही, अनिल विज ने दिल्ली लाल किला ब्लास्ट को दुखद बताया और कहा कि सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही सभी सबूत सामने आएंगे।

also read: हरियाणा सरकार ने अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में आयु सीमा…

श्रद्धांजलि और संवेदना

अनिल विज ने एक्स प्लेटफॉर्म पर कहा कि लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुई घटना हृदय को व्यथित करने वाली है। उन्होंने जान गंवाने वाले लोगों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की और घायलों एवं प्रभावितों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

मतदाताओं से अपील

हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम ने बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए सभी मतदाताओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें। उन्होंने विशेष रूप से पहली बार वोट देने वाले युवाओं को अपने मताधिकार का उपयोग कर लोकतंत्र को सशक्त बनाने का आग्रह किया।

बिहार चुनाव में एनडीए और महागठबंधन दोनों ही अपने समर्थन और जीत का दावा कर रहे हैं, लेकिन असली परिणाम आने पर ही स्पष्ट तस्वीर सामने आएगी।

You may also like

‘KISS करनी पड़ेगी’, रेमो डिसूजा के सामने मजबूर हुईं शक्ति मोहन, राघव जुयाल संग रोमांस पर सालों बाद खुलासा ‘महंगे बैग और गाड़ियों से कोई सेलिब्रिटी नहीं बनता’ – हिना खान पर अर्शी खान का बड़ा हमला अभिषेक मल्हान बनवाएंगे असम का टूटा हनुमान मंदिर, 20 लाख रुपये से होगा पुनर्निर्माण शादी के 2 साल बाद मां बनने पर बोलीं सुरभि चंदना, मां बनने के लिए Egg Freezing… रेड कार्पेट पर सेल्फी के बहाने निकिता रावल को फैन ने किया जबरन Kiss, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी