Tuesday, August 25, 2026

गुजरात: भाजपा विधायक द्वारा किसान को गाली देने के मुद्दे पर AAP नेता मनोज सोरठिया ने भाजपा पर किया तीखा हमला

by Neha
गुजरात: भाजपा विधायक द्वारा किसान को गाली देने के मुद्दे पर AAP नेता मनोज सोरठिया ने भाजपा पर किया तीखा हमला

गुजरात के किसानों को जिस तरह से गालियां देने का काम भाजपा के लोग कर रहे हैं, उससे समझ आता है कि भाजपा के लोगों के सामने आम लोगों की क्या हैसियत है: मनोज सोरठिया

आम आदमी पार्टी के गुजरात प्रदेश संगठन महामंत्री मनोज सोरठिया ने एक बेहद गंभीर मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए कहा कि, “मैं विधायक ही हूं, मेरे खिलाफ नहीं बोलना, मैं विधायक हूं, तुझसे जो होता है कर ले” ये शब्द भाजपा के जूनागढ़ के एक विधायक के हैं। उनका नाम भगवानजी है लेकिन उनके मुंह से बेधड़क गालियां निकल रही हैं। यह अहंकार भाजपा के लगभग सभी नेताओं में है। प्रधानमंत्री मोदीजी सलाह देते हैं कि “गाली मत दो, पेट्रोल और डीजल का उपयोग कम करो” ये सारी सलाहें सिर्फ देश के आम लोगों के लिए हैं क्योंकि भाजपा नेताओं और भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए इन सलाहों का कोई मतलब नहीं है। गुजरात के किसानों को जिस तरह से गालियां देने और प्रताड़ित करने का काम भाजपा के लोग कर रहे हैं, उससे यह समझ आता है कि भाजपा के लोगों के सामने गुजरात और देश के आम लोगों की क्या हैसियत है!

also read: E20 मुद्दे पर AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल 2.30 लाख…

आम आदमी पार्टी के नेता मनोज सोरठिया ने आगे कहा कि, यह अहंकार कहां से आता है? यह अहंकार भाजपा के लगातार सत्ता में रहने के कारण आता है। इन लोगों के हाथों में लगातार सत्ता रही है, इसलिए ये लोग बेधड़क घूमते हैं। मैं गुजरात के सज्जन समाज के सज्जन लोगों से पूछना चाहता हूं कि कब तक हम यह सब सहन करेंगे? कब तक हम इन लोगों को अपने सिर पर बैठाकर रखेंगे? जो लोग बहन-बेटियों का सम्मान नहीं करते, जो किसानों का सम्मान नहीं करते, जो विद्यार्थियों का सम्मान नहीं करते, जो लोग अपने बुजुर्गों का भी सम्मान नहीं करते, ऐसे लोगों को अब सबक सिखाने का समय आ गया है। ऐसे लोगों को जान और समझकर अब एक निर्णय लेने का समय आ गया है।

You may also like

कृति के राखी ऐड पर भड़कीं कंगना, बोलीं- बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में भाई को राखी क्यों? ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान ने की सगाई, कौन हैं तमन्ना? मुंबई की पार्टियों पर आंचल खुराना के चौंकाने वाले दावे, बोलीं- ड्रग्स से लेकर पार्टनर स्वैपिंग तक होता है बिग बॉस 20 में नजर आ सकते हैं ये चर्चित सितारे जन्नत जुबैर, प्रणाली राठौड़, करण पटेल तक संभावित कंटेस्टेंट्स के नाम तलाक के बाद आर्थिक तंगी से जूझ रहीं चारु असोपा, बोलीं- बेटी की वजह से नहीं बोलती