Friday, August 28, 2026

IPL में GT vs CSK और SRH vs KKR के बीच मुकाबले होने वाले हैं, जानिए मुफ्त में यहां कैसे देखें !

by editor
दोनों मैच टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देख सकते हैं। साथ ही, ऑनलाइन भी JioHotstar प्लेटफॉर्म पर मैच फ्री में लाइवस्ट्रीम होगा। अगर आपके पास जियोहॉटस्टार एक्सेस वाला मोबाइल प्लान है, तो आप बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के मैच देख सकते हैं।

IPL  : दिन की शुरुआत गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच से होगी।

IPL  2025 में आज डबल हेडर मैच का दिन है। टूर्नामेंट के 67वें और 68वें मैच होंगे। दिन का पहला मुकाबला गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। वहीं, दूसरा मैच सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच शाम 7:30 बजे दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।

आज का पहला मुकाबला GT और CSK के बीच है, जो इस सीजन की उनकी पहली टक्कर होगी। दोनों टीमों के लिए यह मैच बहुत महत्वपूर्ण है—गुजरात जीतकर टॉप पर बने रहना चाहेगी, जबकि चेन्नई अपना सम्मान बचाने के लिए मैदान में उतरेगी।

दूसरे मैच में सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स आमने-सामने होंगे। दोनों टीमें पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी हैं, लेकिन इस मैच में जीत दर्ज करना उनकी प्रतिष्ठा के लिए अहम होगा। पिछली बार कोलकाता ने हैदराबाद को 80 रनों से हराया था। फिलहाल अंक तालिका में हैदराबाद 8वें और कोलकाता 7वें स्थान पर हैं।

आप ये दोनों मैच टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देख सकते हैं। साथ ही, ऑनलाइन भी JioHotstar प्लेटफॉर्म पर मैच फ्री में लाइवस्ट्रीम होगा। अगर आपके पास जियोहॉटस्टार एक्सेस वाला मोबाइल प्लान है, तो आप बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के मैच देख सकते हैं।

You may also like

अफसाना खान ने किया शिवलिंग का रुद्राभिषेक, भड़के ट्रोलर्स ने मां-बाप तक को घसीटा कृति के राखी ऐड पर भड़कीं कंगना, बोलीं- बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में भाई को राखी क्यों? ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान ने की सगाई, कौन हैं तमन्ना? मुंबई की पार्टियों पर आंचल खुराना के चौंकाने वाले दावे, बोलीं- ड्रग्स से लेकर पार्टनर स्वैपिंग तक होता है बिग बॉस 20 में नजर आ सकते हैं ये चर्चित सितारे जन्नत जुबैर, प्रणाली राठौड़, करण पटेल तक संभावित कंटेस्टेंट्स के नाम