Sunday, August 16, 2026

ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 की तैयारियां अंतिम चरण में, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे समीक्षा

by Neha
ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 की तैयारियां अंतिम चरण में, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे समीक्षा

ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सुरक्षा और व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगे। जानें पूरी जानकारी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज ग्रेटर नोएडा पहुंचेंगे और इंडिया एक्सपो मार्ट में 25 से 29 सितंबर तक आयोजित होने वाले तीसरे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS 2025) की तैयारियों का जायजा लेंगे। सीएम अधिकारियों के साथ सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगे। इस मेगा इवेंट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इस बार रूस को कंट्री पार्टनर बनाया गया है, जबकि 2500 से अधिक प्रदर्शक और 2 लाख से ज्यादा आगंतुकों के आने की संभावना है।

सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, हाईटेक कैमरे लगाए गए

सीएम के दौरे से पहले सुरक्षा प्रबंध कड़े कर दिए गए हैं। इंडिया एक्सपो मार्ट, नासा पार्किंग और गोलचक्कर क्षेत्र में 45 हाईटेक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। एक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया जाएगा, जहां 24×7 निगरानी रखी जाएगी। भारी पुलिस बल तैनात कर भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है। ट्रैफिक जाम से बचाव के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है।

also read: मथुरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के चलते ट्रैफिक डायवर्ट, जानें बंद रहने वाले रास्ते और पार्किंग व्यवस्था

तैयारियों का जायजा: साफ-सफाई, सड़क चौड़ीकरण और पार्किंग व्यवस्था

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और पुलिस प्रशासन ने इंडिया एक्सपो मार्ट के आसपास साफ-सफाई अभियान चलाया है। गलगोटिया अंडरपास से नासा पार्किंग तक सड़क चौड़ी की गई है, साथ ही नासा गोलचक्कर को चार लेन का बनाया गया है। नासा पार्किंग में 8000 वाहनों की पार्किंग की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके अलावा, सेंट्रल वर्ज पर प्रोटेक्शन वॉल और बेहतर लाइटिंग की व्यवस्था की गई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की समीक्षा बैठक

सीएम योगी आदित्यनाथ आज अधिकारियों के साथ बैठक में सुरक्षा, ट्रैफिक, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा करेंगे। इसके बाद उनका गाजियाबाद दौरा तय है।

You may also like

‘KISS करनी पड़ेगी’, रेमो डिसूजा के सामने मजबूर हुईं शक्ति मोहन, राघव जुयाल संग रोमांस पर सालों बाद खुलासा ‘महंगे बैग और गाड़ियों से कोई सेलिब्रिटी नहीं बनता’ – हिना खान पर अर्शी खान का बड़ा हमला अभिषेक मल्हान बनवाएंगे असम का टूटा हनुमान मंदिर, 20 लाख रुपये से होगा पुनर्निर्माण शादी के 2 साल बाद मां बनने पर बोलीं सुरभि चंदना, मां बनने के लिए Egg Freezing… रेड कार्पेट पर सेल्फी के बहाने निकिता रावल को फैन ने किया जबरन Kiss, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी