Saturday, August 29, 2026

Governor Haribhau Bagde ने धानक्या स्थित राष्ट्रीय स्मारक स्थल पहुंचकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धा सुमन अर्पित किए

by ekta
Governor Haribhau Bagdeने धानक्या स्थित राष्ट्रीय स्मारक स्थल पहुंचकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धा सुमन अर्पित किए

Governor Haribhau Bagde ने बुधवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के धानक्या स्थित राष्ट्रीय स्मारक स्थल पहुंचकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने बाद में वहां पर पंडित जी के जीवन से जुड़ी स्मृतियों के संग्रहालय का भी अवलोकन किया और कहा कि उनका सम्पूर्ण जीवन आदर्श का आलोक था।

श्री बागडे ने कहा कि एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने युगीन संदर्भों में भारतीय सनातन संस्कृति को आधुनिक दृष्टि दी।उन्होंने पंडित जी के साथ की यादें भी साझा की और कहा कि उनका सान्निध्य किसी महामानव के समीप रहने की अनुभूति है।

राज्यपाल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने एकात्म मानववाद की मौलिक विचार दृष्टि ही हमें नहीं दी बल्कि अंत्योदय के विचारों और शिक्षाओं से आम जन के कल्याण के लिए प्रेरित किया। उन्होंने मुंबई में पंडित जी के सान्निध्य को याद करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल जी की कथनी और करनी एक थी। वह विराट मानवीय दृष्टि के युगपुरुष थे।

राजस्थान धरोहर बोर्ड के अध्यक्ष श्री ओंकार सिंह लखावत ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला।

source: https://dipr.rajasthan.gov.in

You may also like

Leave a Comment

अफसाना खान ने किया शिवलिंग का रुद्राभिषेक, भड़के ट्रोलर्स ने मां-बाप तक को घसीटा कृति के राखी ऐड पर भड़कीं कंगना, बोलीं- बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में भाई को राखी क्यों? ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान ने की सगाई, कौन हैं तमन्ना? मुंबई की पार्टियों पर आंचल खुराना के चौंकाने वाले दावे, बोलीं- ड्रग्स से लेकर पार्टनर स्वैपिंग तक होता है बिग बॉस 20 में नजर आ सकते हैं ये चर्चित सितारे जन्नत जुबैर, प्रणाली राठौड़, करण पटेल तक संभावित कंटेस्टेंट्स के नाम