Sunday, April 19, 2026

CM Bhajan Lal Sharma ने ‘अंत्योदय’ के प्रणेता स्व. पंडित दीनदयाल उपाध्याय को पुष्पांजलि अर्पित की

by ekta
CM Bhajan Lal Sharma ने ‘अंत्योदय’ के प्रणेता स्व. पंडित दीनदयाल उपाध्याय को पुष्पांजलि अर्पित की

CM Bhajan Lal Sharma ने बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर महान दार्शनिक एवं गहन चिंतक, ‘अंत्योदय’ के प्रणेता स्व. पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 108वीं जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने स्व. पंडित दीनदयाल उपाध्याय को स्मरण करते हुए कहा कि संगठन कला के कुशल पारखी हमारे पथ प्रदर्शक स्व. पंडित जी ने मां भारती की सेवा में अपना पूरा जीवन समर्पित किया। वे एक महान नेता थे जिन्होंने सार्वजनिक जीवन में व्यक्तिगत शुचिता एवं गरिमा के उच्चतम आयाम स्थापित किए।

श्री शर्मा ने कहा कि सनातन विचारधारा के समर्थक स्व. पंडित जी ने देश को ‘एकात्म मानववाद’ की विचारधारा प्रस्तुत की थी, जिससे समावेशी विकास एवं जनसमुदाय सशक्तीकरण की परिकल्पना को साकार किया जा सके एवं मजबूत-सशक्त भारत का निर्माण हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रखर राष्ट्रवादी पंडित जी के ‘अंत्योदय’ के महत्वपूर्ण सिद्धांत को आदर्श मानकर हमारी सरकार अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।

SOURCE: https://dipr.rajasthan.gov.in

You may also like

Leave a Comment

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा