Friday, August 28, 2026

Feng Shui: फेंगशुई से जुड़ी इन खास चीजों को आज ही घर ले आएं, आपकी संपत्ति में होगी वृद्धि

by editor
Feng Shui: फेंगशुई से जुड़ी इन खास चीजों को आज ही घर ले आएं, आपकी संपत्ति में होगी वृद्धि

Feng Shui में बताए गए कई उपायों से घर में सुख आता है और वास्तु दोष दूर होते हैं। माना जाता है कि घर या ऑफिस में Feng Shui की चीजें एक निश्चित दिशा में रखने से जीवन में सुख मिलता है।

फेंगशुई, भारतीय वास्तु शास्त्र की तरह, बहुत लोकप्रिय है। चीनी वास्तुशास्त्र फेंगशुई कहलाता है। “फेंग” और “शुई” शब्दों का अर्थ है “वायु” और “जल”। फेंगशुई में विंड चाइम, लॉफिंग बुद्धा, प्लास्टिक के फूल, कछुआ, सिक्कों और जहाज आदि बहुत महत्वपूर्ण हैं। फेंगशुई में बताए गए कई उपायों से घर में सुख आता है और वास्तु दोष दूर होते हैं। माना जाता है कि घर या ऑफिस में फेंगशुई की चीजें एक निश्चित दिशा में रखने से जीवन में सुख मिलता है।

फिटकरी या नमक: फेंगशुई के अनुसार, बाथरूम में एक कटोरा भरकर फिटकरी या साबूत नमक रखें। नमक या फिटकरी को हर महीने बदलते रहें। यह माना जाता है कि ऐसा करने से घर में पॉजिटिव एनर्जी पैदा होती है।

लाफिंग बुद्धा: फेंगशुई में लाफिंग बुद्धा बहुत शुभ है। मान्यता है कि ड्रॉइंगरूम के सामने इस मूर्ति को रखने से सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। सौभाग्य मिलता है।

फिश एक्वेरियम- फेंगशुई के अनुसार, फिश अक्वेरीयम तरक्की का प्रतीक है। घर में फिश एक्वेरियम रखने से सुख-समृद्धि आती है।

बांस का पेड़- फेंगशुई के अनुसार, घर में बांस का पेड़ रखने से निगेटिव एनर्जी का प्रभाव कम होता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।

डाइनिंग टेबल- फेंगशुई के अनुसार, गोलाकार डाइनिंग टेबल फेंगशुई में बेहद शुभ माना गया है। ध्यान रखें कि घर में ऐसी डाइनिंग टेबल लाएं जिसमें टेबल के साथ लगी कुर्सियों की संख्या कम हो।

फेंगशुई क्वॉइन: एक घर के दरवाजे के हैंडल पर सिक्के लटकाना धन और सौभाग्य लाता है। दरवाजे के हैंडल में तीन पुराने फेंगशुई सिक्कों को लाल धागे या रिबन में बांधना चाहिए। यह माना जाता है कि ऐसा करने से पैसा लाभ होता है।

 

You may also like

Leave a Comment

अफसाना खान ने किया शिवलिंग का रुद्राभिषेक, भड़के ट्रोलर्स ने मां-बाप तक को घसीटा कृति के राखी ऐड पर भड़कीं कंगना, बोलीं- बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में भाई को राखी क्यों? ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान ने की सगाई, कौन हैं तमन्ना? मुंबई की पार्टियों पर आंचल खुराना के चौंकाने वाले दावे, बोलीं- ड्रग्स से लेकर पार्टनर स्वैपिंग तक होता है बिग बॉस 20 में नजर आ सकते हैं ये चर्चित सितारे जन्नत जुबैर, प्रणाली राठौड़, करण पटेल तक संभावित कंटेस्टेंट्स के नाम