Saturday, August 29, 2026

कोड डालो और देखो रील ,Instagram पर जल्द ही आएगा ऐसा फीचर, जहां सीक्रेट कोड के ज़रिए देख सकेंगे खास वीडियो!

by editor
कोड डालो और देखो रील ,Instagram पर जल्द ही आएगा ऐसा फीचर, जहां सीक्रेट कोड के ज़रिए देख सकेंगे खास वीडियो!

यह फीचर फिलहाल टेस्टिंग स्टेज में है और Instagram ने इसकी आधिकारिक लॉन्च डेट या समयसीमा के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है।

Instagram एक नया फीचर “Locked Reels” का परीक्षण कर रहा है, जिसके जरिए क्रिएटर्स कुछ विशेष रील्स को लॉक कर सकेंगे। इन रील्स को देखने के लिए दर्शकों को एक सीक्रेट कोड दर्ज करना होगा। इस नए फीचर का मकसद एक्सक्लूसिव कंटेंट को सीमित ऑडियंस के साथ साझा करने का विकल्प देना है।  फिलहाल यह सुविधा चुनिंदा यूजर्स के लिए iOS और Android दोनों प्लेटफॉर्म पर टेस्टिंग फेज में है।

इस फीचर के तहत क्रिएटर्स खास फॉलोअर्स या कम्युनिटी के लिए कंटेंट को लॉक कर सकते हैं और साथ ही एक हिंट भी दे सकते हैं, जिससे सही व्यक्ति ही वीडियो एक्सेस कर सके। इससे क्रिएटर्स को अपनी ऑडियंस से ज्यादा पर्सनल और सीमित बातचीत करने का मौका मिलेगा।

जहां एक ओर यह फीचर एक्सक्लूसिविटी और कंटेंट मोनेटाइजेशन को बढ़ावा दे सकता है, वहीं Instagram की ओर से अभी तक किसी तरह के पेड सब्सक्रिप्शन की घोषणा नहीं की गई है। Instagram , यह फीचर ब्रांड्स, इंफ्लुएंसर्स और क्लोज फ्रेंड्स ग्रुप्स के लिए फायदेमंद हो सकता है।

हालांकि, कुछ यूजर्स ने यह चिंता जताई है कि यह फीचर शायद ब्राउज़िंग एक्सपीरियंस को धीमा कर सकता है या ध्यान भटका सकता है। फिर भी, इस पर अभी तक कोई ठोस सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है और न ही इंस्टाग्राम ने इस फीचर के भविष्य को लेकर कोई आधिकारिक बयान दिया है। यह अभी स्पष्ट नहीं है कि Locked Reels को पूरी तरह से लॉन्च किया जाएगा या नहीं।

You may also like

अफसाना खान ने किया शिवलिंग का रुद्राभिषेक, भड़के ट्रोलर्स ने मां-बाप तक को घसीटा कृति के राखी ऐड पर भड़कीं कंगना, बोलीं- बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में भाई को राखी क्यों? ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान ने की सगाई, कौन हैं तमन्ना? मुंबई की पार्टियों पर आंचल खुराना के चौंकाने वाले दावे, बोलीं- ड्रग्स से लेकर पार्टनर स्वैपिंग तक होता है बिग बॉस 20 में नजर आ सकते हैं ये चर्चित सितारे जन्नत जुबैर, प्रणाली राठौड़, करण पटेल तक संभावित कंटेस्टेंट्स के नाम