Saturday, April 18, 2026

एल्विश यादव की जबरदस्त हैट्रिक, करण कुंद्रा के साथ मिलकर जीती ‘Laughter Chefs 2’ की विजेता ट्रॉफी!

by editor
Elvish Yadav's amazing hat-trick, along with Karan Kundra won the winner's trophy of 'Laughter Chefs 2'!

टीवी के मशहूर कुकिंग और कॉमेडी रियलिटी शो ‘Laughter Chefs 2 – अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ का दूसरा सीज़न अब समाप्त हो चुका है। 25 जनवरी 2025 से शुरू हुए इस शो ने दर्शकों को जमकर हंसाया और एंटरटेन किया। इस सीज़न में एल्विश यादव और करण कुंद्रा के साथ-साथ कृष्णा अभिषेक, कश्मीरा शाह, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, अभिषेक कुमार और समर्थ जुरैल जैसे कई चर्चित सेलेब्स ने भाग लिया।

इस सीज़न की ट्रॉफी एल्विश यादव और करण कुंद्रा की जोड़ी ने अपने नाम की है। एल्विश के लिए यह जीत बेहद खास है क्योंकि यह उनका तीसरा रियलिटी शो है, जिसे उन्होंने जीता है, इस तरह, यह उनके करियर की हैट्रिक जीत बन गई है।

शो में करण कुंद्रा बने एल्विश के लकी चार्म
शो की शुरुआत में एल्विश अब्दु रोज़िक के साथ नजर आ रहे थे, लेकिन अब्दु को अपने दूसरे कामों के चलते शो बीच में ही छोड़ना पड़ा। इसके बाद करण कुंद्रा ने शो में एंट्री ली और एल्विश के जोड़ीदार बन गए। दोनों की केमिस्ट्री और अंदाज़ दर्शकों को खूब पसंद आया, और यही जोड़ी शो की विनर भी बन गई।

सोशल मीडिया पर बधाइयों की बौछार
हालांकि एल्विश और करण की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन करण कुंद्रा द्वारा शेयर किया गया ‘हाथ जोड़ने वाला’ इमोजी इस जीत की ओर इशारा कर रहा है। फैंस लगातार सोशल मीडिया पर दोनों को बधाइयाँ दे रहे हैं और इस जीत को खास पल मान रहे हैं।

इस जीत के साथ एल्विश यादव ने एक और बड़ा रियलिटी टाइटल अपने नाम किया है, जो उनके फैंस के लिए गर्व की बात है।

You may also like

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा