Saturday, April 18, 2026

एक दीवाने की दीवानियत OTT Release: दिवाली पर थिएटर में धमाल मचाने के बाद अब नेटफ्लिक्स पर जल्द होगी रिलीज

by Neha
एक दीवाने की दीवानियत OTT Release: दिवाली पर थिएटर में धमाल मचाने के बाद अब नेटफ्लिक्स पर जल्द होगी रिलीज

एक दीवाने की दीवानियत’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। यह फिल्म दिवाली के बाद 45-60 दिनों के भीतर नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने की संभावना है। हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा स्टारर यह रोमांटिक ड्रामा दर्शकों का ध्यान खींच रहा है।

हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत की है। यह रोमांटिक ड्रामा 21 अक्टूबर 2025 को दिवाली के मौके पर ‘थामा’ के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। अब फैंस की उत्सुकता इस बात को लेकर बढ़ गई है कि यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कब स्ट्रीम होगी।

also read: दुआ दिखती हैं दीपिका पर या रणवीर पर? दिवाली पर तस्वीर…

‘एक दीवाने की दीवानियत’ की OTT रिलीज कब होगी?

सूत्रों के मुताबिक, इस फिल्म को थिएटर में रिलीज़ होने के लगभग 45 से 60 दिनों के अंदर नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जा सकता है। हालांकि, अभी तक मेकर्स की तरफ से आधिकारिक रूप से ओटीटी रिलीज की कोई घोषणा नहीं की गई है। फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट को देखते हुए नेटफ्लिक्स पर इसकी रिलीज़ की उम्मीद है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Harshvardhan Rane (@harshvardhanrane)

फिल्म की कहानी और स्टार कास्ट

‘एक दीवाने की दीवानियत’ में हर्षवर्धन राणे ने विक्रमादित्य भोंसले की भूमिका निभाई है, जो एक आजादख्याल पॉलिटिशियन है। उनकी प्रेमिका अदा रंधावा का किरदार सोनम बाजवा ने निभाया है। कहानी में विक्रमादित्य का प्यार जुनूनी रूप ले लेता है, जिससे फिल्म में रोमांस के साथ-साथ ड्रामा का तड़का भी मिलता है। फिल्म में शाद रंधावा, सचिन खेडेकर, अनंत नारायण महादेवन, राजेश खेरा जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में हैं।

बॉक्स ऑफिस पर ‘एक दीवाने की दीवानियत’ की धमाकेदार ओपनिंग

इस फिल्म ने रिलीज़ के पहले दिन 8.50 करोड़ रुपये की कमाई कर हर्षवर्धन राणे के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग बनाई है। इसके साथ ही इसने ‘थामा’, ‘सन ऑफ सरदार 2’, और ‘केसरी 2’ जैसी बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। इस प्रदर्शन ने यह साबित कर दिया है कि ‘एक दीवाने की दीवानियत’ साल 2025 की बड़ी हिट फिल्मों में से एक बन सकती है।

You may also like

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा