Saturday, April 18, 2026

Drishyam 3 : अजय देवगन की फिल्म में नहीं होगा इस एक चीज़ में बदलाव, शूटिंग जल्द होगी शुरू

by editor

अजय देवगन अपनी बैक-टू-बैक फिल्मों में व्यस्त हैं और लगातार शूटिंग शेड्यूल पूरे कर रहे हैं। ‘आज़ाद’ और ‘रेड 2’ के बाद अब उनका फोकस ‘सन ऑफ सरदार 2’ और सबसे ज़्यादा चर्चित फिल्म ‘Drishyam 3 ’ पर है।

हाल ही में Drishyam 3 को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। फिल्म की शूटिंग और रिलीज डेट को लेकर हलचल मच गई है, लेकिन जो बात सबसे ज़्यादा ध्यान खींचती है वो ये कि इस बार भी फिल्म का एक अहम एलिमेंट बदला नहीं जाएगा।

Drishyam 3 में वही पुराना सस्पेंस, लेकिन नए ट्विस्ट के साथ

पिछले दिनों ऐसी चर्चाएं थीं कि ‘Drishyam 3’ की स्क्रिप्ट पूरी तरह ओरिजनल होगी या मलयालम वर्जन पर आधारित। अब डायरेक्टर जीतू जोसेफ ने साफ कर दिया है कि फिल्म की मूल कहानी तीनों भाषाओं – हिंदी, मलयालम और तेलुगु – में लगभग एक जैसी रहेगी। हां, कुछ हिस्सों में दर्शकों और क्षेत्रीय कल्चर के मुताबिक मामूली बदलाव किए जाएंगे।

मलयालम में मोहनलाल, हिंदी में अजय देवगन और तेलुगु में वेंकटेश अपने-अपने रोल में दिखेंगे। कहानी का सस्पेंस और इमोशनल एंगल जस का तस रखा जाएगा ताकि Drishyam 3 की पहचान और प्रभाव बना रहे।

तीनों वर्जन एक साथ होंगे रिलीज

फिल्म को लेकर सबसे खास बात यह है कि हिंदी, मलयालम और तेलुगु – तीनों भाषाओं में Drishyam 3 को एक ही दिन रिलीज किया जाएगा। इसका मकसद यह है कि एक भाषा की रिलीज के बाद बाकी वर्जन का सस्पेंस स्पॉइल न हो।

कब शुरू होगी शूटिंग?

पहले खबर थी कि शूटिंग सितंबर 2025 से शुरू होगी, लेकिन अब मेकर्स ने साफ किया है कि फिल्म अक्टूबर 2025 तक फ्लोर पर आ जाएगी।

2013 में शुरू हुई इस फ्रेंचाइज़ी ने हर बार बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है, और इस बार तीनों इंडस्ट्रीज़ की सबसे बड़ी स्टार पावर एक साथ स्क्रीन पर धमाल मचाने को तैयार है।

You may also like

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा