Jaspreet Bumrah को चाहिए आराम या फिर टीम के लिए पूरी जान झोंकनी होगी ,इरफान पठान का तीखा सवाल”

जसप्रीत बुमराह को चाहिए आराम या फिर टीम के लिए पूरी जान झोंकनी होगी ,इरफान पठान का तीखा सवाल"

मैनचेस्टर टेस्ट से पहले पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने Jaspreet Bumrah को लेकर बड़ा बयान दिया है। भारत और इंग्लैंड के बीच यह अहम मुकाबला 23 जुलाई से ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाएगा, और टीम इंडिया के लिए इस टेस्ट को जीतना बेहद जरूरी है।

इरफान पठान का बुमराह पर बयान: या तो आराम करो, या टीम के लिए सब कुछ झोंको

इरफान पठान ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि वे बुमराह की प्रतिभा के कायल हैं और उनकी गेंदबाज़ी को बहुत पसंद करते हैं। लेकिन साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जब आप भारत के लिए खेलते हैं, तो आपको अपनी पूरी ताकत झोंकनी चाहिए।

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा, “अगर आपने 5 ओवर फेंके और जो रूट क्रीज़ पर आ गए, तो फिर आपका अगला ओवर न डालना सही नहीं है। ऐसे में या तो आप पूरी जान लगाइए या फिर आराम कीजिए।”

टीम पहले, नाम बाद में: इरफान का स्पष्ट संदेश

इरफान पठान ने आगे कहा कि जब देश की बात आती है, तो टीम को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने यह भी माना कि बुमराह ने मेहनत की है, लेकिन जब टीम को आपकी सबसे ज्यादा जरूरत हो, तब और ज्यादा प्रयास जरूरी हो जाता है।

उन्होंने बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर का उदाहरण देते हुए बताया कि कैसे ये खिलाड़ी टीम के लिए हर मौके पर खुद को झोंकते हैं।

बुमराह की भूमिका होगी निर्णायक

Jaspreet Bumrah ने इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया है – उन्होंने लीड्स टेस्ट में 5 विकेट चटकाए थे और लॉर्ड्स में भी पहली पारी में पांच और दूसरी में दो विकेट लिए थे। लेकिन मैनचेस्टर में उन्हें फिर से अपनी भूमिका बखूबी निभानी होगी, क्योंकि भारत 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-2 से पीछे चल रहा है। अगर यह टेस्ट भी हार गया, तो भारत के पास सीरीज जीतने का मौका खत्म हो जाएगा।

Related posts

पंजाब किंग्स की शानदार जीत, मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया; डिकॉक का शतक गया बेकार

IPL 2026 Orange Cap Update: विराट कोहली ने ली बढ़त, RCB की जीत के बाद रजत पाटीदार भी रेस में; पर्पल कैप की स्थिति जानें

RCB vs LSG IPL 2026: बेंगलुरु और लखनऊ के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला, जानें कौन मार सकता है बाजी