क्या Vaibhav Suryavanshi CBSE बोर्ड परीक्षा में फेल हो गए? जानिए इसकी सच्चाई।

क्या Vaibhav Suryavanshi CBSE बोर्ड परीक्षा में फेल हो गए? जानिए इसकी सच्चाई।

क्या Vaibhav Suryavanshi खेल के मैदान में चमकते सितारे हैं लेकिन पढ़ाई में कमजोर? अगर ऐसा नहीं है, तो फिर बोर्ड परीक्षा में उनके फेल होने की खबरें क्यों सामने आ रही हैं?

इन दिनों पूरे देश में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे सामने आ रहे हैं। CBSE और विभिन्न राज्य बोर्डों के रिजल्ट जारी हो रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर वैभव सूर्यवंशी को लेकर यह चर्चा तेज है कि वे CBSE की 10वीं परीक्षा में फेल हो गए हैं। वायरल खबरों में दावा किया जा रहा है कि उन्होंने CBSE से 10वीं की परीक्षा दी थी और पास नहीं हो सके। ऐसे में कहा जा रहा है – “खेल में हीरो, पढ़ाई में जीरो”। लेकिन सवाल ये है कि इन दावों में कितनी सच्चाई है, इसकी पड़ताल करना भी जरूरी है।

बोर्ड परीक्षा में Vaibhav Suryavanshi के फेल होने की खबरें क्या सच हैं? जब सोशल मीडिया पर वायरल दावों की हमने जांच की तो पता चला कि ऐसी कोई बात नहीं है। दरअसल, वैभव सूर्यवंशी फेल नहीं हुए हैं। लेकिन क्या उन्होंने परीक्षा पास कर ली है? इसका जवाब भी ‘नहीं’ है, क्योंकि उन्होंने अभी तक बोर्ड परीक्षा दी ही नहीं है। ऐसे में पास या फेल का सवाल ही नहीं उठता। तो फिर ये खबर आई कहां से? क्योंकि यूं ही कोई अफवाह नहीं उड़ती — कुछ न कुछ वजह जरूर होती है।

सोशल मीडिया पर Vaibhav Suryavanshi के 10वीं बोर्ड परीक्षा में फेल होने की जो खबर वायरल हो रही है, उसमें सच्चाई जैसी कोई बात नहीं है। मजाक में यह तक लिखा गया है कि 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी के फेल होने के बाद BCCI ने उनकी आंसर शीट की DRS स्टाइल में समीक्षा कराने की मांग की है।

अब सवाल उठता है कि असली सच क्या है? तो सबसे पहले यह साफ कर दें कि Vaibhav Suryavanshi इस वक्त 10वीं के छात्र हैं ही नहीं, वो अभी 9वीं कक्षा में पढ़ रहे हैं। यानी उनके बोर्ड एग्जाम अभी काफी दूर हैं। 14 साल के वैभव सूर्यवंशी IPL 2025 में 35 गेंदों में तूफानी शतक जड़ने के बाद चर्चा में आए थे, जिसमें उन्होंने 11 छक्के लगाए थे। वैभव का नाम किसी फेल छात्र का नहीं, बल्कि T20 क्रिकेट में सबसे कम उम्र में शतक जमाने वाले बल्लेबाज के रूप में पहचाना जा रहा है।

Related posts

पंजाब किंग्स की शानदार जीत, मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया; डिकॉक का शतक गया बेकार

IPL 2026 Orange Cap Update: विराट कोहली ने ली बढ़त, RCB की जीत के बाद रजत पाटीदार भी रेस में; पर्पल कैप की स्थिति जानें

RCB vs LSG IPL 2026: बेंगलुरु और लखनऊ के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला, जानें कौन मार सकता है बाजी