Tuesday, July 28, 2026

Deputy CM Diya Kumari : प्रधानमंत्री के द्वारा किए गए भव्य संग्रहालय संरक्षण विकास कार्यों का हो अनुसरण

by editor
Deputy CM Diya Kumari : प्रधानमंत्री के द्वारा किए गए भव्य संग्रहालय संरक्षण विकास कार्यों का हो अनुसरण

Deputy CM Diya Kumari को राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री ओंकार सिंह लखावत की उपस्थिति में बुधवार को पर्यटन भवन में बीकानेर, जोधपुर, जैसलमेर, चितौड़गढ़, अलवर, भरतपुर, माउन्ट आबू और आहाड़ के संग्रहालयों के संरक्षण हेतु विकास कार्य करवाये जाने के लिए प्रस्तुतिकरण दिया गया।

Deputy CM Diya Kumari ने कहा कि संग्रहालयों में बेशकीमती कलाकृतियाँ हैं। इनका संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने इस हेतु कलाकृतियों का डिजिटल डेटा तैयार किये जाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने संग्राहलयों में कैमरे लगाये जाने के निर्देश दिए।

Deputy CM Diya Kumari ने राजस्थान धरोहर प्राधिकरण द्वारा विशेषज्ञों की टीम बनाकर उनकी राय के आधार पर संग्रहालय संरक्षण के विकास कार्य करवाये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि बिना सोचे समझें अव्यवहारिक रेनोवेशन नहीं किया जाना चाहिए।

Deputy CM Diya Kumari ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संग्रहालयों के संरक्षण के विजन का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने गुजरात और दिल्ली में संग्रहालयों के संरक्षण के भव्य विकास कार्य करवाये हैं जो कि अनुकरणीय है। इसी तर्ज पर राजस्थान में भी संग्रहालय संरक्षण के कार्य किये जाने के उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने प्राथमिक रूप से राजस्थान के 5-7 आइकॉनिक म्यूजियम के रेनोवेशन के लिए केन्द्र सरकार को ग्रांट हेतु प्रस्ताव भिजवाये जाने के निर्देश दिए।

Deputy CM Diya Kumari ने संग्रहालय पर साइनेज, शौचालय सहित मूलभूत सुविधाएं विकसित करने के निर्देश दिए। प्रस्तुतिकरण में उक्त संग्रहलयों के नवीनीकरण का कार्य 35 साल बाद प्रस्तावित होना बताया गया।

Deputy CM Diya Kumari के समक्ष इस अवसर पर राजस्थान धरोहर प्राधिकरण की बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन हेतु बिंदुवार प्रस्तुतिकरण दिया गया।

You may also like

‘पिता की मौत में की मदद’… मां-बहन ने तोड़ा रिश्ता, राम कपूर ने खोला 5 साल पुराना राज वायरल हुआ अनुराग का वीडियो, पत्नी पर लगाए एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप ‘मेरा कुत्ता आ जाता…’ पति से मुलाकात के बाद आकांक्षा चमोला के बयान पर मचा बवाल क्या खत्म होने वाली है 20 साल की शादी? 3 बेटियों के पिता करणवीर बोहरा ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी ‘मेरे पापा भी ऐसा नहीं करते’… राम कपूर पर श्रेया कालरा का फूटा गुस्सा