Monday, September 14, 2026

Kriti Sanon Birthday: 36 की हुईं कृति सेनन, रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया ने खास अंदाज में किया विश

by Neha
Kriti Sanon Birthday: 36 की हुईं कृति सेनन, रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया ने खास अंदाज में किया विश

Kriti Sanon Birthday: कृति सेनन के 36वें जन्मदिन पर रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया ने खास पोस्ट शेयर की। कृति ने भी पोस्ट रीपोस्ट की, जानें पूरी खबर।

Kriti Sanon Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ने 28 जुलाई को अपना 36वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर उन्हें फैंस, दोस्तों और फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों ने शुभकामनाएं दीं। वहीं, सबसे ज्यादा चर्चा उनकी रूमर्ड बॉयफ्रेंड और यूके बेस्ड बिजनेसमैन कबीर बहिया की बर्थडे विश की रही।

कबीर बहिया ने सोशल मीडिया पर कृति सेनन के साथ तस्वीरें शेयर कर उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी, जिसके बाद दोनों के रिश्ते को लेकर एक बार फिर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

also read: राम कपूर ने Lock Upp 2 में खोला जिंदगी का सबसे बड़ा राज,…

कबीर बहिया ने कृति को खास अंदाज में किया विश

कबीर बहिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कृति सेनन के साथ दो तस्वीरें साझा कीं। पहली तस्वीर में दोनों सेल्फी लेते हुए नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा, “हैप्पी के डे” और साथ में ब्लू हार्ट, बर्थडे केक और पार्टी इमोजी भी शेयर किए।

इसके अलावा कबीर ने एक और तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह और कृति खूबसूरत लोकेशन पर यॉट के बीच पोज देते दिखाई दे रहे हैं। इस फोटो के साथ उन्होंने रेड हार्ट इमोजी लगाकर अपनी भावनाएं जाहिर कीं।

खास बात यह रही कि कृति सेनन ने कबीर की दोनों पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया, जिसके बाद दोनों के रिश्ते को लेकर फैंस के बीच चर्चाएं और बढ़ गईं।

Kriti Sanon Birthday: 36 की हुईं कृति सेनन, रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया ने खास अंदाज में किया विश

कृति और कबीर के रिश्ते की होती रही है चर्चा

कृति सेनन और कबीर बहिया को पिछले कुछ समय से कई मौकों पर साथ देखा गया है। दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते रहते हैं।

कबीर बहिया कृति की बहन नुपुर सेनन और सिंगर स्टेबिन बेन की शादी के कार्यक्रमों में भी शामिल हुए थे। इस दौरान उनकी तस्वीरें सेनन परिवार के साथ सामने आई थीं।

इसके अलावा कृति और नुपुर की नॉर्वे ट्रिप के दौरान भी कबीर बहिया के साथ होने की खबरें सामने आई थीं। हाल ही में दोनों को इंग्लैंड में भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे मैच देखते हुए भी देखा गया था। स्टेडियम से उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे। हालांकि, कृति सेनन और कबीर बहिया ने अब तक अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

कृति सेनन का फिल्मी सफर

वर्कफ्रंट की बात करें तो कृति सेनन आखिरी बार फिल्म ‘कॉकटेल 2’ में नजर आई थीं। उन्होंने साल 2014 में फिल्म ‘हीरोपंती’ से बॉलीवुड में कदम रखा था।इसके बाद कृति ने ‘लुका छुपी’, ‘मिमी’, ‘भेड़िया’, ‘क्रू’ और ‘दो पत्ती’ जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय से अपनी अलग पहचान बनाई है।

You may also like

तलाक की खबरों के बीच आकांक्षा चमोला ने गौरव खन्ना को किया अनफॉलो, हटाईं कपल की तस्वीरें पितृसत्ता पर भड़कीं फातिमा सना शेख, ‘पितृसत्ता सिर्फ पुरुषों की गलती नहीं’ आम्रपाली दुबे का फूटा गुस्सा, काजी तौकीर से बोलीं- ‘हद में रह तू, जिंदगी हराम कर दूंगी’ मैरी कॉम से भिड़ीं रीति तिवारी, बोलीं- ‘पीठ पीछे बात मत करना’ अरिश्फा खान का फूटा गुस्सा, घरवालों को दी चेतावनी- ‘Gen-Z हूं, ऐसे ट्रीट करो!’