Friday, August 28, 2026

CM Rekha Gupta पर हमले के बाद दिल्ली पुलिस सतर्क,आरोपी से लगातार पूछताछ हो रही है।

by editor
CM Rekha Gupta पर हमले के बाद दिल्ली पुलिस सतर्क,आरोपी से लगातार पूछताछ हो रही है।

दिल्ली की CM Rekha Gupta पर हुए हमले के बाद कार्रवाई तेज कर दी गई है। बुधवार को सिविल लाइंस स्थित कैंप कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान हुए इस हमले के आरोपी को अदालत ने पाँच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। केंद्र सरकार ने सीएम की सुरक्षा बढ़ाकर उन्हें जेड श्रेणी की वीआईपी सुरक्षा मुहैया कराई है। वहीं, दिल्ली पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और आरोपी से लगातार पूछताछ जारी है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जांच में इंटेलीजेंस ब्यूरो (IB) और केंद्रीय एजेंसियां भी शामिल हैं। आरोपी के सोशल मीडिया अकाउंट्स की जांच की जा रही है ताकि किसी साजिश की संभावना का पता लगाया जा सके। पुलिस आरोपी को राजधानी में उन सभी स्थानों पर लेकर जाएगी, जहां-जहां वह गया था।

फोन की फॉरेंसिक जांच भी कराई जा रही है, जिससे यह साफ हो सके कि कहीं आरोपी ने कोई डेटा डिलीट तो नहीं किया। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि आरोपी पशुप्रेमी है और सड़कों से कुत्तों को हटाए जाने के मुद्दे पर परेशान था। बताया जा रहा है कि उसने अपने गांव में कई कुत्ते पाल रखे हैं और CM Rekha Guptaसे उनकी सुरक्षा को लेकर बात करना चाहता था।

इस बीच, गृह मंत्रालय के निर्देश पर सीआरपीएफ ने मुख्यमंत्री की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल ली है। अब 22–25 प्रशिक्षित कमांडो का दस्ता 24 घंटे उनकी सुरक्षा में तैनात रहेगा। सीएम के आवास और उनके राज निवास मार्ग स्थित कार्यालय को भी वीआईपी सुरक्षा समूह (VSG) ने कवर कर लिया है।

You may also like

अफसाना खान ने किया शिवलिंग का रुद्राभिषेक, भड़के ट्रोलर्स ने मां-बाप तक को घसीटा कृति के राखी ऐड पर भड़कीं कंगना, बोलीं- बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में भाई को राखी क्यों? ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान ने की सगाई, कौन हैं तमन्ना? मुंबई की पार्टियों पर आंचल खुराना के चौंकाने वाले दावे, बोलीं- ड्रग्स से लेकर पार्टनर स्वैपिंग तक होता है बिग बॉस 20 में नजर आ सकते हैं ये चर्चित सितारे जन्नत जुबैर, प्रणाली राठौड़, करण पटेल तक संभावित कंटेस्टेंट्स के नाम