Saturday, April 18, 2026

दिल्ली में 3 मेट्रो स्टेशनों के नाम होंगे बदल, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया ऐलान

by Neha
दिल्ली में 3 मेट्रो स्टेशनों के नाम होंगे बदल, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया ऐलान

दिल्ली के पीतमपुरा इलाके में 3 मेट्रो स्टेशनों के नाम बदले जाएंगे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नए नामों की घोषणा की और सड़क चौड़ीकरण व अंडरपास निर्माण की जानकारी दी।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पीतमपुरा इलाके के तीन मेट्रो स्टेशनों के नाम बदलने की घोषणा की है। सीएम गुप्ता ने कहा कि यह कदम न सिर्फ यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए उठाया गया है, बल्कि स्थानीय अस्मिता और इतिहास को सम्मान देने का भी हिस्सा है।

इस घोषणा का ऐलान उन्होंने हैदरपुर गांव में आयोजित ‘श्रेष्ठ भारत संपर्क यात्रा’ कार्यक्रम के दौरान किया। यह यात्रा 1962 के रेजांग ला युद्ध में शहीद हुए 13 कुमाऊं रेजिमेंट के 114 जवानों की याद में आयोजित की गई थी। कार्यक्रम में शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि हैदरपुर गांव आज विकासशील दिल्ली का प्रतीक बन रहा है, जहां परंपरा और आधुनिकता का सुंदर संतुलन देखने को मिलता है।

नई नाम की घोषणा

  • क्यूयू ब्लॉक में उत्तरी पीतमपुरा मेट्रो स्टेशन का नया नाम उत्तरी पीतमपुरा-प्रशांत विहार मेट्रो स्टेशन होगा।

  • पीतमपुरा उत्तर मेट्रो स्टेशन का नया नाम हैदरपुर गांव मेट्रो स्टेशन होगा।

also read: दिल्ली मंडप ने अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में बिखेरा जलवा, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महिला उद्यमियों के स्टॉलों का किया निरीक्षण

  • मौजूदा पीतमपुरा मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर मधुबन चौक मेट्रो स्टेशन किया जाएगा।

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि इन बदलावों से स्थानीय निवासियों को अपने इलाके की पहचान और इतिहास से जुड़ाव महसूस होगा।

सड़क और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यह भी जानकारी दी कि मैक्स हॉस्पिटल रोड का चौड़ीकरण तेजी से चल रहा है। इसके अलावा, अंडरपास का निर्माण कार्य भी जारी है, जिससे यातायात जाम और अन्य परेशानियों में कमी आएगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार का उद्देश्य शहर के हर हिस्से में बेहतर, सुगम और सुरक्षित यातायात सुविधाएं सुनिश्चित करना है।

नाम बदलने और सड़क-इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार के बाद पीतमपुरा और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। स्थानीय लोग मानते हैं कि नए नामों से लोकेशन को पहचानना आसान होगा और यात्रा का अनुभव भी और सुविधाजनक बनेगा।

You may also like

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा