Saturday, August 15, 2026

दिल्ली मंडप ने अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में बिखेरा जलवा, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महिला उद्यमियों के स्टॉलों का किया निरीक्षण

by Neha
दिल्ली मंडप ने अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में बिखेरा जलवा, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महिला उद्यमियों के स्टॉलों का किया निरीक्षण

दिल्ली मंडप ने 44वें अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में अपनी विशेष पहचान बनाई। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महिला उद्यमियों के स्टॉलों का निरीक्षण किया और दिल्ली की संस्कृति, नवाचार और स्थानीय उत्पादों को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित किया।

44वें अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में दिल्ली मंडप आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को भारत मंडपम में आयोजित इस मेले में दिल्ली मंडप का औपचारिक उद्घाटन किया और महिला उद्यमियों के स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राजधानी की महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करते हुए उनके उत्पादों और सेवाओं की सराहना की।

दिल्ली मंडप में प्रदर्शित स्टॉल्स में दिल्ली के विभिन्न जिलों के एमएसएमई, शिल्पकार, स्टार्टअप्स, और छोटे उद्यमियों ने अपने उत्पादों और सेवाओं को प्रदर्शित किया। मुख्यमंत्री ने कहा, “दिल्ली की महिलाएं अब वैश्विक मंच पर अपनी मेहनत और प्रतिभा से नया इतिहास रच रही हैं। दिल्ली सरकार इन महिला उद्यमियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और उन्हें हर संभव मदद दे रही है।”

सीएम ने दिल्लीवासियों से अपील की कि वे दिल्ली मंडप में जरूर आएं और यहां महिला उद्यमियों और स्थानीय कलाकारों की आत्मनिर्भरता की मिसाल को प्रोत्साहित करें। इस मेले का उद्देश्य व्यापार को बढ़ावा देना और भारत की विविध संस्कृतियों और सामाजिक-आर्थिक प्रगति को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करना है।

also read: नरेला शराब मिलावट कांड के बाद दिल्ली सरकार ने बढ़ाई…

दिल्ली मंडप की विशेषताएं

दिल्ली मंडप में दिल्ली के विभिन्न जिलों के एमएसएमई, शिल्पकार, स्थानीय कलाकार, और स्टार्टअप्स को अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने का मंच प्रदान किया गया है। मंडप में लाल किला थीम पर आधारित डिज़ाइन, स्थानीय कला, और संस्कृति का संयोजन किया गया है। इसके अलावा, इंटरेक्टिव प्रदर्शनी और सेल्फी प्वाइंट जैसे आकर्षण भी दिल्ली मंडप की प्रमुख विशेषताएं हैं।

इसके अलावा, मंडप में एससी/एसटी आधारित इकाइयों और महिला उद्यमियों का विशेष प्रतिनिधित्व किया गया है, जिससे दिल्ली की विविधता और रचनात्मक क्षमता का बेहतरीन प्रदर्शन हो रहा है। 49 स्टालों के माध्यम से दिल्ली के विशिष्ट उत्पादों, स्टार्टअप नवाचारों, और स्थानीय प्रतिभाओं को पर्याप्त दृश्यता दी जा रही है।

दिल्ली मंडप में दर्शकों के लिए लाल किला और इंडिया गेट की प्रतिकृतियां भी बनाए गए हैं, जो एक प्रमुख सेल्फी प्वाइंट के रूप में खासी लोकप्रिय हो रही हैं। यह व्यापार मेला न केवल व्यापारिक अवसरों को बढ़ावा देता है, बल्कि भारत की संस्कृति, नवाचार, और उद्यमिता को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करने का बेहतरीन अवसर भी प्रदान करता है।

You may also like

‘KISS करनी पड़ेगी’, रेमो डिसूजा के सामने मजबूर हुईं शक्ति मोहन, राघव जुयाल संग रोमांस पर सालों बाद खुलासा ‘महंगे बैग और गाड़ियों से कोई सेलिब्रिटी नहीं बनता’ – हिना खान पर अर्शी खान का बड़ा हमला अभिषेक मल्हान बनवाएंगे असम का टूटा हनुमान मंदिर, 20 लाख रुपये से होगा पुनर्निर्माण शादी के 2 साल बाद मां बनने पर बोलीं सुरभि चंदना, मां बनने के लिए Egg Freezing… रेड कार्पेट पर सेल्फी के बहाने निकिता रावल को फैन ने किया जबरन Kiss, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी