Sunday, April 19, 2026

DELHI NEWS : दिल्ली में फ्री बस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, पिंक टिकट की जगह अब बनवाना होगा कार्ड।

by editor
DELHI NEWS : दिल्ली में फ्री बस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, पिंक टिकट की जगह अब बनवाना होगा कार्ड।

DELHI NEWS : दिल्ली में फ्री बस सेवा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। अब महिलाओं को इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए पिंक टिकट की जरूरत नहीं होगी, बल्कि उन्हें बस का कार्ड बनवाना होगा।

दिल्ली में बीजेपी सरकार ने अपना पहला बजट पेश किया, जिसमें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कई महत्वपूर्ण योजनाओं की घोषणा की। साथ ही, AAP सरकार द्वारा शुरू की गई फ्री बस सेवा को जारी रखने का फैसला लिया गया है, लेकिन इसमें कुछ बदलाव किए गए हैं। अब महिलाओं को इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए पिंक टिकट की आवश्यकता नहीं होगी, बल्कि उन्हें विशेष कार्ड बनवाना होगा।

पिंक टिकट पर भ्रष्टाचार के आरोप

बजट पेश करते समय मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने AAP सरकार पर पिंक टिकट से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि इस भ्रष्टाचार को रोकने के लिए बस सेवा की प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल किया जा रहा है। अब महिलाओं को सफर के लिए पिंक टिकट की जगह कार्ड जारी किया जाएगा, हालांकि इस कार्ड को प्राप्त करने की शर्तें अभी सार्वजनिक नहीं की गई हैं।

कहां और कैसे मिलेगा कार्ड?

फ्री बस सेवा के लिए महिलाओं को कार्ड बनवाने की प्रक्रिया क्या होगी, यह अभी स्पष्ट नहीं है। दिल्ली सरकार ने इस बारे में आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।  यह कार्ड दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग द्वारा जारी किया जा सकता है।

CAG रिपोर्ट में उठे सवाल

 पिछले 7 वर्षों में DTC को 5000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इसके बाद यह चर्चा तेज हो गई थी कि क्या फ्री बस सेवा जारी रहेगी या घाटे को कम करने के लिए दिल्ली सरकार इसमें बदलाव करेगी। हालांकि, सरकार ने साफ कर दिया है कि महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा जारी रहेगी। लेकिन नए कार्ड से जुड़ी पूरी जानकारी अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है।

You may also like

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा