Sunday, May 10, 2026

दिल्ली सरकार का कफ सिरप एडवाइजरी: बच्चों के लिए खांसी की दवाओं पर सख्त निर्देश

by Neha
दिल्ली सरकार का कफ सिरप एडवाइजरी: बच्चों के लिए खांसी की दवाओं पर सख्त निर्देश

दिल्ली सरकार ने बच्चों में खांसी और सर्दी की दवाओं के अनियंत्रित उपयोग को रोकने के लिए कड़ा कदम उठाया है। दो साल से कम उम्र के बच्चों को कफ सिरप न देने की केंद्र सरकार की एडवाइजरी का सभी अस्पतालों को पालन करना अनिवार्य।

दिल्ली में बच्चों में खांसी और सर्दी की दवाओं (Cough Syrup) के अनियंत्रित उपयोग को रोकने के लिए दिल्ली सरकार ने कड़ा कदम उठाया है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को आदेश दिए हैं कि वे केंद्र सरकार की एडवाइजरी का कड़ाई से पालन करें।

दो साल से कम उम्र के बच्चों को कफ सिरप न दें

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की 3 अक्टूबर 2025 को जारी एडवाइजरी के अनुसार, दो साल से कम उम्र के बच्चों को खांसी और सर्दी की कोई भी दवा नहीं दी जानी चाहिए। इसके साथ ही 5 साल से कम उम्र के बच्चों में भी इन दवाओं का उपयोग डॉक्टर की सलाह के बिना नहीं करना चाहिए।

also read: दिल्ली में त्योहारों से पहले सख्ती, मिलावटखोरों पर…

बच्चों की मौत के बाद दिल्ली सरकार की सख्ती

देश के कुछ हिस्सों में बच्चों की मौत और बीमार होने की घटनाओं के बाद दिल्ली सरकार ने यह कड़े कदम उठाए हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पतालों के निदेशकों और चिकित्सा अधीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि वे इस एडवाइजरी को सख्ती से लागू करें ताकि बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

अस्पतालों को दिया गया खास अलर्ट

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने सभी अस्पतालों को निर्देश दिया है कि वे डॉक्टरों और फार्मासिस्टों को जागरूक करें और अनावश्यक प्रिस्क्रिप्शन और दवाओं के वितरण को रोका जाए। साथ ही अस्पतालों को मरीजों के परिजनों को भी जागरूक करना होगा कि बिना डॉक्टर की सलाह के छोटे बच्चों को खांसी की दवा देना खतरनाक हो सकता है।

स्वास्थ्य मंत्री का संदेश

डॉ. पंकज सिंह ने कहा, “बच्चों की सेहत हमारी प्राथमिकता है, इसलिए सभी अस्पतालों को केंद्र की एडवाइजरी का पालन करना अनिवार्य है। हमें बच्चों में खांसी और सर्दी की दवाओं के गलत और अनावश्यक उपयोग को रोकना होगा।”

You may also like

रीवा अरोड़ा के घर हंगामा, पुलिस तक पहुंचा मामला – गलत व्यवहार… बेटे की कब्र पर रो पड़ीं एक्ट्रेस, एक्स-हसबैंड पर लगाए गंभीर आरोप कैंसर से लड़ रही दीपिका, क्या बंद होगा YouTube चैनल? शोएब ने बताई पूरी सच्चाई सोने की साड़ी, मां की जूलरी वाला डायमंड ब्लाउज और मैंगो स्कल्पचर के साथ छाईं ईशा अंबानी जल्दी ही शादी करने जा रही हैं हुमा कुरैशी? रचित सिंह संग रिश्ते पर बड़ा अपडेट