Tuesday, May 12, 2026

Delhi Govt ने मानसून के दौरान राहत देने के लिए एक्शन प्लान जारी किया है और इसके तहत हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है,

by editor
Delhi Govt ने मानसून के दौरान राहत देने के लिए एक्शन प्लान जारी किया है और इसके तहत हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है,

Delhi Govt  : दिल्ली में अब NDMC, MCD, DDA, PWD, जल बोर्ड और फ्लड विभाग से संबंधित सभी नागरिक सेवाओं की शिकायतें एक ही नंबर 311 पर दर्ज की जा सकेंगी। इस एकीकृत हेल्पलाइन नंबर का ऐलान PWD मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने NDMC के कंट्रोल एंड कमांड सेंटर का निरीक्षण करने के बाद किया।

मानसून के दौरान दिल्लीवासियों को जलभराव, टूटी सड़कों, बंद नालों या ओवरफ्लो सीवर जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस स्थिति को देखते हुए सरकार ने मानसून से पहले जनता की सुविधा के लिए एक अहम कदम उठाया है। अब राजधानी में NDMC, MCD, DDA, PWD, जल बोर्ड और फ्लड विभाग से संबंधित सभी नागरिक सेवाओं की शिकायतें एक ही नंबर 311 पर दर्ज की जा सकेंगी। इस एकीकृत हेल्पलाइन नंबर की घोषणा सोमवार (5 मई) को PWD मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने NDMC के कंट्रोल एंड कमांड सेंटर का निरीक्षण करने के बाद की।

मंत्री ने कहा, “हमारा उद्देश्य ‘वन दिल्ली, वन नंबर’ है। अब लोगों को यह नहीं सोचना पड़ेगा कि समस्या किस विभाग से संबंधित है। नागरिक केवल 311 पर कॉल करें, और उनकी शिकायत सीधे संबंधित विभाग तक पहुंच जाएगी।” PWD मंत्री ने यह भी बताया कि अगले 2 से 3 दिनों में सभी संबंधित विभागों की संयुक्त बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें कमांड सेंटर की कार्यप्रणाली, विभागों के प्रतिनिधियों की नियुक्ति, जवाबदेही तंत्र और तकनीकी एकीकरण पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। दिल्ली सरकार ने यह नई व्यवस्था खासतौर पर मानसून सीजन के लिए तैयार की है, ताकि जलभराव, टूटी सड़कों, बंद नालों या ओवरफ्लो सीवर जैसी समस्याओं का सामना कर रहे लोगों को अब किसी विभाग के पास जाने की आवश्यकता न पड़े।

प्रवेश वर्मा ने कहा कि उन सभी स्थानों पर, जो मानसून के दौरान जलभराव के लिहाज से संवेदनशील माने जाते हैं और जहां अभी तक CCTV कैमरे नहीं लगाए गए हैं, वहां जल्द ही कैमरे लगाए जाएंगे। इससे समस्या की पहचान रियल-टाइम में हो सकेगी और संबंधित विभाग तुरंत कार्रवाई कर सकेंगे। उन्होंने कहा, “जलभराव जैसी समस्याओं का त्वरित समाधान करने के लिए तकनीकी सहायता आवश्यक है। CCTV कैमरों और लाइव मॉनिटरिंग के माध्यम से हमारी टीमें जल्दी प्रतिक्रिया दे सकेंगी।”

एकीकृत कमांड सेंटर की भूमिका
प्रवेश वर्मा ने NDMC स्थित कंट्रोल एंड कमांड सेंटर की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए बताया कि अब इसे दिल्ली के सभी प्रमुख विभागों का साझा केंद्र बनाया जाएगा। मानसून के दौरान यह सेंटर 24×7 काम करेगा और हर शिकायत की रियल-टाइम ट्रैकिंग और समाधान सुनिश्चित करेगा। सभी विभागों के मॉनिटरिंग अधिकारी एक ही स्थान पर बैठकर आपस में समन्वय बनाएंगे।

पंपिंग स्टेशनों का होगा ऑटोमेशन
मंत्री ने यह भी बताया कि दिल्ली में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए सभी पंपिंग स्टेशनों को ऑटोमेटिक सिस्टम से जोड़ा जा रहा है। इससे जल निकासी की प्रक्रिया तेज होगी और फील्ड टीमों को हर स्तर पर तकनीकी सहायता मिलेगी।

‘जनता को सुविधा मिले, यही उद्देश्य’
PWD मंत्री ने कहा कि यह पूरी व्यवस्था इस उद्देश्य के तहत बनाई जा रही है कि जनता को किसी भी समस्या के लिए विभागों के बीच भटकना न पड़े। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि हमारा उद्देश्य केवल शिकायत दर्ज कराना नहीं, बल्कि उसका समाधान समय पर सुनिश्चित करना है।

इस पहल से न केवल शिकायतों का त्वरित निस्तारण होगा, बल्कि प्रशासनिक जवाबदेही भी बढ़ेगी। अब हर शिकायत एक सिस्टम में दर्ज होगी, उसकी मॉनिटरिंग होगी और जिम्मेदार अधिकारी की पहचान भी होगी।

आने वाले दिनों में बड़ा बदलाव
311 हेल्पलाइन और साझा कमांड सेंटर के माध्यम से दिल्ली सरकार नागरिक सेवाओं के डिजिटलीकरण, पारदर्शिता और कुशल सेवा वितरण के मॉडल को मजबूत कर रही है। यह पहल मानसून के दौरान दिल्लीवासियों को राहत देने के साथ-साथ भविष्य की स्मार्ट सिटी अवधारणा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

You may also like

एल्विश यादव को 10 करोड़ की धमकी, साथ ही मिली जान से मारने की धमकी रीवा अरोड़ा के घर हंगामा, पुलिस तक पहुंचा मामला – गलत व्यवहार… बेटे की कब्र पर रो पड़ीं एक्ट्रेस, एक्स-हसबैंड पर लगाए गंभीर आरोप कैंसर से लड़ रही दीपिका, क्या बंद होगा YouTube चैनल? शोएब ने बताई पूरी सच्चाई सोने की साड़ी, मां की जूलरी वाला डायमंड ब्लाउज और मैंगो स्कल्पचर के साथ छाईं ईशा अंबानी