Friday, August 14, 2026

सुप्रीम कोर्ट के ग्रीन पटाखों पर आदेश के बाद दिल्ली सरकार ने पुलिस को दिए सख्त निर्देश

by Neha
सुप्रीम कोर्ट के ग्रीन पटाखों पर आदेश के बाद दिल्ली सरकार ने पुलिस को दिए सख्त निर्देश

दिवाली 2025 में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद दिल्ली सरकार ने ग्रीन पटाखों पर सख्त नियम लागू कर पुलिस और विक्रेताओं को निर्देश दिए हैं। जानिए ग्रीन पटाखों की बिक्री और जलाने की अनुमति और सरकार की तैयारियों के बारे में।

दिवाली 2025 को लेकर दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के ग्रीन पटाखों पर दिए गए आंशिक छूट के बाद तुरंत एक्शन शुरू कर दिया है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने सभी संबंधित एजेंसियों और पटाखा विक्रेताओं के साथ उच्च स्तरीय बैठकें कर ग्रीन पटाखों के सही और सुरक्षित उपयोग को लेकर सख्त निर्देश दिए हैं।

ग्रीन पटाखों की बिक्री और जलाने पर सख्त नियम

दिल्ली सरकार ने तय किया है कि ग्रीन पटाखे केवल 18 से 20 अक्टूबर तक ही बेचे जाएंगे, जबकि जलाने की अनुमति 19 और 20 अक्टूबर को सुबह 6 से 7 बजे और रात 8 से 10 बजे तक दी जाएगी। पटाखा विक्रेताओं को निर्देश दिया गया है कि वे केवल उन ग्रीन पटाखों को बेचें जिन पर NEERI द्वारा प्रमाणित QR कोड लगा हो।

मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा का अपील

पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों को लेकर छूट दी है, लेकिन इसके साथ जिम्मेदारी भी आती है। उन्होंने पटाखा विक्रेताओं से आग्रह किया है कि वे जागरूकता अभियान में भागीदार बनें और लोगों को पर्यावरण के अनुकूल ग्रीन पटाखों के उपयोग के लिए प्रेरित करें।

also read: दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर दिल्ली सरकार की नई पहल,…

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की कोर्ट से अपील

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सुप्रीम कोर्ट से अपील की थी कि दिवाली के दौरान सीमित समय में प्रमाणित ग्रीन पटाखों की अनुमति दी जाए, ताकि पर्यावरण संरक्षण और सांस्कृतिक परंपरा दोनों का संतुलन बना रहे।

दिल्ली सरकार की तैयारी और निगरानी

दिल्ली सरकार DPCC के जरिए 14 से 25 अक्टूबर तक वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) की निगरानी करेगी और हर दिन की रिपोर्ट CPCB और सुप्रीम कोर्ट को भेजेगी। दिल्ली पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि वे विक्रेताओं को दो दिन के अंदर अस्थायी बिक्री लाइसेंस जारी करें ताकि दिवाली की तैयारियों में कोई देरी न हो। दिवाली के बाद विक्रेता अपने बचा हुआ स्टॉक वापस कर सकते हैं या नष्ट कर सकते हैं।

प्रदूषण मुक्त और अनुशासित दिवाली की अपील

मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने दिल्लीवासियों से अपील की है कि इस दिवाली प्रदूषण मुक्त और अनुशासित तरीके से उत्सव मनाएं। उन्होंने कहा, “अब जब सुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की अनुमति दी है, तो हमें पर्यावरण की सुरक्षा के साथ जिम्मेदारी निभानी होगी।”

You may also like

‘KISS करनी पड़ेगी’, रेमो डिसूजा के सामने मजबूर हुईं शक्ति मोहन, राघव जुयाल संग रोमांस पर सालों बाद खुलासा ‘महंगे बैग और गाड़ियों से कोई सेलिब्रिटी नहीं बनता’ – हिना खान पर अर्शी खान का बड़ा हमला अभिषेक मल्हान बनवाएंगे असम का टूटा हनुमान मंदिर, 20 लाख रुपये से होगा पुनर्निर्माण शादी के 2 साल बाद मां बनने पर बोलीं सुरभि चंदना, मां बनने के लिए Egg Freezing… रेड कार्पेट पर सेल्फी के बहाने निकिता रावल को फैन ने किया जबरन Kiss, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी