Thursday, October 1, 2026

नए साल 2026 पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दी दिल्लीवासियों को शुभकामनाएं, कहा- पुरानी समस्याओं का होगा समाधान

by Neha
नए साल 2026 पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दी दिल्लीवासियों को शुभकामनाएं, कहा- पुरानी समस्याओं का होगा समाधान

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नए साल 2026 पर दिल्लीवासियों को दी शुभकामनाएं, कहा कि पुरानी समस्याओं का समाधान और विकास योजनाओं का क्रियान्वयन इस साल प्राथमिकता होगी।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नए साल 2026 के मौके पर दिल्लीवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और कहा कि आने वाला वर्ष राजधानी के लिए परिवर्तन और समाधान का साल होगा। उन्होंने बताया कि 2025 में सरकार ने महत्वपूर्ण तैयारियां कीं और कई अहम फैसले लिए, और अब 2026 में इन योजनाओं को जमीन पर उतारने का समय है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि 2025 चुनौतीपूर्ण वर्ष रहा। इस दौरान सरकार ने नई जिम्मेदारियां संभाली और विकास के कई अवसर पाए। कुछ लोगों ने सरकार के काम में बाधा डालने की कोशिश की, लेकिन इसके बावजूद सरकार ने लंबे समय से रुके फैसले लागू किए। उन्होंने कहा कि शिक्षा सुधारों, आयुष्मान योजना के तहत 10 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज और गरीबों के लिए अटल कैंटीन जैसी योजनाओं की शुरुआत की गई।

also read: दिल्ली में जल्द फिर शुरू होगी राइड-शेयरिंग, मंत्री सिरसा का बड़ा ऐलान

मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और व्यापार में सुधार

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि दिल्ली में व्यवसाय करने में आसानी (Ease of Doing Business) को बढ़ाने के लिए कई अहम सुधार किए गए। राजधानी में एंड टू एंड कारपेटिंग सड़कों का काम शुरू हुआ, नई सफाई मशीनें लाई गईं और खुले में अलाव जलाने पर रोक लगाई गई। उन्होंने कहा कि ये कदम सिर्फ शुरुआत हैं और अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी है।

विरासत में मिली समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली को कई समस्याएं विरासत में मिली हैं, जिनके समाधान को 2026 में प्राथमिकता के आधार पर लागू किया जाएगा। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि 2026 तक दिल्ली के कूड़े के पहाड़ समाप्त होंगे। इसके साथ ही, विजन 2047 के तहत हर उस चुनौती का समाधान किया जाएगा, जिसकी राजधानी के लोग लंबे समय से उम्मीद कर रहे हैं।

रेखा गुप्ता ने सभी दिल्लीवासियों को नए साल की शुभकामनाएं दीं और कहा कि 2026 वर्ष नई उम्मीद, नई ऊर्जा और नई खुशियां लेकर आएगा।

You may also like

‘भाभी डायन है’! यामी गौतम की ‘नई नवेली’ में दुल्हन का खौफनाक राज खुलेगा, ट्रेलर ने मचाई हलचल ईशा रिखी का छलका दर्द, बिग बॉस से बाहर आते ही बोलीं- ‘मुझे सच में अफसोस है’, पोस्ट शेयर कर कही ये बात बिग बॉस 20: रीति तिवारी के परिवार का एकम बावा पर पलटवार, ‘सौतेले पिता’ के दावे पर भेजा कानूनी नोटिस स्वरा भास्कर का खुलासा: शादी से पहले बनना चाहती थीं मां, 2 बार कराया IVF लव गिल को गले लगाने पर आसिफ खान की पत्नी का रिएक्शन, बोलीं- ‘बस, बहुत हुआ’