Saturday, April 18, 2026

दिल्ली में छठ पर्व होगा भव्य, मंत्री कपिल मिश्रा ने की तैयारियों की समीक्षा

by Neha
दिल्ली में छठ पर्व होगा भव्य, मंत्री कपिल मिश्रा ने की तैयारियों की समीक्षा

दिल्ली में इस बार छठ पर्व होगा सबसे भव्य आयोजन। मंत्री कपिल मिश्रा ने 1000+ स्थानों पर कार्यक्रम, सुरक्षा और सुविधाओं की तैयारियों का किया उल्लेख।

दिल्ली सरकार ने इस साल छठ पूजा के आयोजन को लेकर विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं। कला, संस्कृति और भाषा मंत्री कपिल मिश्रा ने सोमवार को पूर्वांचल मोर्चा के अध्यक्ष संतोष ओझा और अन्य सदस्यों के साथ बैठक कर छठ पर्व की तैयारियों की समीक्षा की। मंत्री ने कहा कि इस बार दिल्ली में करीब 1000 से अधिक स्थानों पर छठ पर्व का भव्य आयोजन होगा, जो अब तक का सबसे बड़ा आयोजन होगा।

गंगा-जमुनी तहजीब और भाईचारे का संदेश

मंत्री कपिल मिश्रा ने बताया कि यह आयोजन केवल श्रद्धा का प्रतीक नहीं होगा, बल्कि दिल्ली की गंगा-जमुनी तहजीब और सांस्कृतिक भाईचारे का भी संदेश देगा। दिल्ली के यमुना घाट, द्वारका, हाथी घाट, पीतमपुरा और सोनिया विहार जैसे प्रमुख स्थानों पर इस बार विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

पूर्वांचल की संस्कृति का होगा भव्य प्रदर्शन

मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि राजधानी के हर छठ घाट पर पूर्वांचल की लोक संस्कृति, परंपरा और आस्था को प्रदर्शित करने के लिए खास इंतजाम किए जाएंगे। इस बार करीब 200 से अधिक लोक कलाकार पारंपरिक गीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। घाटों पर भव्य सजावट की जाएगी, जिसमें छठी मैया और सूर्य भगवान की प्रतिमाएं स्थापित होंगी, और विद्युत रोशनी से पूरे माहौल को उत्सवमय बनाया जाएगा।

also read: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दीवाली अपने परिवार के साथ…

सुरक्षा और सुविधा का खास ध्यान

मंत्री कपिल मिश्रा ने बताया कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सिंगल विंडो सिस्टम के तहत अनुमतियों की प्रक्रिया सरल की गई है। दिल्ली की नगर निगम (MCD), एनडीएमसी और फायर डिपार्टमेंट को सुरक्षा, साफ-सफाई और फायर सेफ्टी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रमुख घाटों पर मोबाइल टॉयलेट, एम्बुलेंस, पेयजल की भी व्यवस्था होगी। सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग घाटों पर बैरिकेडिंग और सुरक्षा का ध्यान रखेगा।

छठ पर्व: दिल्ली की साझा संस्कृति का प्रतीक

मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि छठ पूजा अब सिर्फ बिहार या पूर्वी उत्तर प्रदेश तक सीमित नहीं रही, बल्कि यह दिल्ली की साझा संस्कृति और सामाजिक एकता का हिस्सा बन चुकी है। लाखों पूर्वांचली लोग इस पर्व को बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाते हैं।

मॉडल छठ घाट बनाए जाएंगे

दिल्ली सरकार इस बार मॉडल छठ घाट भी बनाएगी, जिन पर सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी और सुंदर सजावट की जाएगी। इससे श्रद्धालु सुरक्षित, स्वच्छ और आरामदायक माहौल में पूजा-अर्चना कर सकेंगे। छठ महापर्व सूर्य उपासना का प्रमुख त्योहार है, जिसमें चार दिन तक उपवास और जलाशयों में सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है।

You may also like

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा