Monday, September 7, 2026

सेवा पखवाड़ा: दिल्ली विधानसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विशेष किताबों की गैलरी का उद्घाटन, देशभर से जुटाईं गईं विविध भाषाओं की पुस्तकें

by Neha
सेवा पखवाड़ा: दिल्ली विधानसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विशेष किताबों की गैलरी का उद्घाटन, देशभर से जुटाईं गईं विविध भाषाओं की पुस्तकें

दिल्ली विधानसभा में सेवा पखवाड़े के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आधारित 200 से अधिक किताबों की विशेष गैलरी का उद्घाटन, जो 2 अक्टूबर तक आम जनता के लिए खुली रहेगी।

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने सेवा पखवाड़े के तहत शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आधारित किताबों की विशेष गैलरी का उद्घाटन किया। यह गैलरी आम जनता के लिए 2 अक्टूबर तक खुली रहेगी। यह पहल पीएम मोदी के प्रेरक जीवन, उनके शासनकाल और उपलब्धियों को एक साथ प्रस्तुत करती है, जिससे युवा और शोधकर्ता उनके विजन से प्रेरणा ले सकेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी की जीवन यात्रा और विजन को समर्पित गैलरी

गैलरी का शीर्षक है “अपने प्रधानमंत्री को जानें”, जो प्रधानमंत्री के जीवन, उनके शासनकाल और भारत को विकसित करने के संकल्प को समर्पित है। दिल्ली विधानसभा पुस्तकालय में विशेष रूप से बनाई गई इस गैलरी में देशभर से जुटाई गई 200 से अधिक महत्वपूर्ण किताबें शामिल हैं। इनमें ‘एग्जाम वारियर्स’, ‘मोदी एट द रेट 20’, ‘मन की बात एट द रेट 100’, ‘ज्योतिपुंज’, ‘सामाजिक समरसता’, और ‘द मोदी इफैक्ट’ जैसी चर्चित पुस्तकें हैं, जो कई भाषाओं में उपलब्ध हैं।

also read: दिल्ली के कई स्कूलों में बम धमकी का आतंक, DPS समेत परिसर…

गैलरी के उद्घाटन अवसर पर प्रमुख उपस्थितियाँ

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता के साथ उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट एवं कई विधायक उपस्थित रहे। विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि यह गैलरी प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरक यात्रा का एक जीवंत दस्तावेज है, जो न केवल उनकी उपलब्धियों को दर्शाती है बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनेगी।

शोधकर्ताओं और युवाओं के लिए प्रेरणादायक संसाधन

यह गैलरी छात्रों, शोधकर्ताओं और आम जनता के लिए एक महत्वपूर्ण संसाधन साबित होगी। दिल्ली के लोगों से अपील की गई है कि यदि उनके पास प्रधानमंत्री मोदी पर कोई पुस्तक है तो वे उसे इस गैलरी में शामिल करवा सकते हैं। इसके साथ ही, इस संग्रह को समय-समय पर और समृद्ध किया जाएगा ताकि यह और भी व्यापक और ज्ञानवर्धक बन सके।

You may also like

आसिम रियाज का रुबीना-हिना पर बड़ा हमला, विशाल आदित्य सिंह को भी सुनाई खरी-खोटी निक्की-अरबाज ने किया एक-दूसरे को अनफॉलो, शादी से पहले टूटा रिश्ता, चीटिंग वाले पोस्ट ने मचाई हलचल अफसाना खान ने किया शिवलिंग का रुद्राभिषेक, भड़के ट्रोलर्स ने मां-बाप तक को घसीटा कृति के राखी ऐड पर भड़कीं कंगना, बोलीं- बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में भाई को राखी क्यों? ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान ने की सगाई, कौन हैं तमन्ना?