Saturday, August 15, 2026

दीया यादव बनी WPL में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाली खिलाड़ी, वैभव सूर्यवंशी जैसा रिकॉर्ड बनाया

by Neha
दीया यादव बनी WPL में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाली खिलाड़ी, वैभव सूर्यवंशी जैसा रिकॉर्ड बनाया

दीया यादव WPL 2026 में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाली खिलाड़ी बनीं। 16 साल की उम्र में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलकर उन्होंने WPL की रिकॉर्डबुक में नाम दर्ज किया।

भारतीय क्रिकेट में युवा प्रतिभाओं का बोलबाला लगातार बढ़ता जा रहा है। आईपीएल में 14 साल की उम्र में डेब्यू करने वाले वैभव सूर्यवंशी के रिकॉर्ड को अब महिला क्रिकेट में दीया यादव ने तोड़ दिया है। हरियाणा की 16 साल की दीया यादव ने WPL 2026 में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने का नया रिकॉर्ड अपने नाम किया।

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच 20 जनवरी को वडोदरा में खेले गए मुकाबले में 16 साल और 103 दिन की उम्र में दीया यादव ने पहली बार WPL के प्लेइंग इलेवन में कदम रखा। इस तरह उन्होंने WPL की सबसे युवा खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड कमलिनी के नाम था, जिन्होंने WPL 2025 में 16 साल 213 दिन की उम्र में डेब्यू किया था।

also read: बड़ी खबर: ओलंपिक पदक विजेता साइना नेहवाल ने किया संन्यास…

दीया यादव ने WPL 2026 ऑक्शन में भी इतिहास रचा था। नवंबर 2025 में हुए ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 10 लाख रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा था। इस तरह दीया ऑक्शन में सबसे युवा खिलाड़ी भी बनी थीं। शुरुआती चार मैचों में टीम की हार के बाद, दिल्ली कैपिटल्स ने युवा बल्लेबाज को टीम में शामिल किया और उन्होंने मौका पाकर रिकॉर्ड बनाया।

साथ ही, इस मुकाबले में वैष्णवी शर्मा ने भी डेब्यू किया। उन्होंने 20 साल की उम्र में अपनी टीम के लिए खेलते हुए अपना पहला मैच खेला। वहीं, कमलिनी चोट के कारण WPL 2026 से बाहर हो गईं।

दीया यादव की इस उपलब्धि ने भारतीय महिला क्रिकेट में युवा प्रतिभाओं को नए अवसर और प्रेरणा दी है। उनकी काबिलियत और साहस ने WPL के इतिहास में नया रिकॉर्ड दर्ज करवा दिया है।

You may also like

‘KISS करनी पड़ेगी’, रेमो डिसूजा के सामने मजबूर हुईं शक्ति मोहन, राघव जुयाल संग रोमांस पर सालों बाद खुलासा ‘महंगे बैग और गाड़ियों से कोई सेलिब्रिटी नहीं बनता’ – हिना खान पर अर्शी खान का बड़ा हमला अभिषेक मल्हान बनवाएंगे असम का टूटा हनुमान मंदिर, 20 लाख रुपये से होगा पुनर्निर्माण शादी के 2 साल बाद मां बनने पर बोलीं सुरभि चंदना, मां बनने के लिए Egg Freezing… रेड कार्पेट पर सेल्फी के बहाने निकिता रावल को फैन ने किया जबरन Kiss, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी