Saturday, August 29, 2026

दीपिका पादुकोण ने मुंबई की खराब हवा पर जताई चिंता, BMC से की अपील

by Neha
दीपिका पादुकोण ने मुंबई की खराब हवा पर जताई चिंता, BMC से की अपील

दीपिका पादुकोण ने मुंबई में बढ़ते प्रदूषण और खराब AQI पर चिंता जताई, BMC से तत्काल कार्रवाई की अपील की।

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने मुंबई में बढ़ते प्रदूषण और खराब एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी चिंता जाहिर की है। एक्ट्रेस ने गुरुवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में कई इलाकों के स्क्रीनशॉट शेयर किए, जहां प्रदूषण का स्तर काफी उच्च दर्ज किया गया।

दीपिका ने लिखा, “ये शहर और यहाँ रहने वाले लोग घुट रहे हैं। ये कैसे ठीक है।” इसके साथ ही उन्होंने BMC (बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन) को टैग कर चेतावनी दी और कहा कि इस पर तुरंत एक्शन लिया जाना चाहिए।

दीपिका पादुकोण ने मुंबई की खराब हवा पर जताई चिंता, BMC से की अपील

इससे पहले भी बॉलीवुड की सैयामी खेर और ऋचा चड्ढा ने मुंबई में बढ़ते प्रदूषण पर अपनी चिंता व्यक्त की थी। दीपिका के इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और फैंस लगातार उनके पोस्ट पर रिएक्शन दे रहे हैं।

also read: हंसिका मोटवानी ने तलाक के बाद शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट,…

वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण ने अपने करियर की शुरुआत साल 2007 में ‘ओम शांति ओम’ से की थी। तब से लेकर आज तक उन्होंने बॉलीवुड में खुद को शीर्ष एक्ट्रेसेस में स्थापित किया है। उनकी प्रोफेशनल लाइफ लगातार सुर्खियों में रहती है, लेकिन इस बार उनकी चर्चा का कारण सोशल मुद्दा, यानी मुंबई का प्रदूषण बना है।

You may also like

अफसाना खान ने किया शिवलिंग का रुद्राभिषेक, भड़के ट्रोलर्स ने मां-बाप तक को घसीटा कृति के राखी ऐड पर भड़कीं कंगना, बोलीं- बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में भाई को राखी क्यों? ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान ने की सगाई, कौन हैं तमन्ना? मुंबई की पार्टियों पर आंचल खुराना के चौंकाने वाले दावे, बोलीं- ड्रग्स से लेकर पार्टनर स्वैपिंग तक होता है बिग बॉस 20 में नजर आ सकते हैं ये चर्चित सितारे जन्नत जुबैर, प्रणाली राठौड़, करण पटेल तक संभावित कंटेस्टेंट्स के नाम