DDLJ को पूरे हुए 30 साल: शाहरुख-काजोल ने लंदन में राज-सिमरन की ब्रॉन्ज स्टैच्यू का किया अनावरण

DDLJ को पूरे हुए 30 साल: शाहरुख-काजोल ने लंदन में राज-सिमरन की ब्रॉन्ज स्टैच्यू का किया अनावरण

DDLJ को पूरे हुए 30 साल! शाहरुख खान-काजोल ने लंदन में राज-सिमरन की ब्रॉन्ज स्टैच्यू का अनावरण किया, तस्वीरें और जश्न वायरल।

यशराज फिल्म्स की ब्लॉकबस्टर रोमांटिक फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ (DDLJ) को आज 30 साल पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर शाहरुख खान और काजोल ने लंदन के लीसेस्टर स्क्वायर में फिल्म के iconic किरदार राज और सिमरन की ब्रॉन्ज स्टैच्यू का अनावरण किया। यह पहली बार है जब किसी भारतीय फिल्म के पात्रों की स्टैच्यू को ब्रिटेन में स्थापित किया गया है।

शाहरुख-काजोल की जश्न मनाते हुए तस्वीरें वायरल

स्टैच्यू का अनावरण करते हुए शाहरुख और काजोल ने फिल्म के क्लासिक पोज़ में फोटो खिंचवाई। शाहरुख काले सूट में बेहद स्टाइलिश नजर आए, वहीं काजोल नीली साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखीं। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस खुशी जता रहे हैं।

also read: Bigg Boss 19 Winner Leak: फिनाले से पहले सामने आया विजेता…

शाहरुख ने किया खास कैप्शन शेयर

शाहरुख खान ने इंस्टाग्राम पर लिखा: “बड़े बड़े देशों में, ऐसी छोटी-छोटी बातें होती रहती हैं, सेनोरिटा! आज लंदन के लीसेस्टर स्क्वायर पर राज और सिमरन की ब्रॉन्ज स्टैच्यू का अनावरण करते हुए बेहद खुशी हो रही है। DDLJ पहली भारतीय फिल्म है जिसे ‘सीन्स इन द स्क्वायर’ ट्रेल में स्टैच्यू से सम्मानित किया गया।” उन्होंने ब्रिटेन के लोगों का धन्यवाद भी किया और फैंस से स्टैच्यू देखने आने का न्योता दिया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

DDLJ का फिल्मी सफर और रोमांच

आदित्य चोपड़ा की यह फिल्म 1995 में रिलीज़ हुई थी और दर्शकों का दिल जीतते हुए ब्लॉकबस्टर बनी। शाहरुख खान ने राज और काजोल ने सिमरन का किरदार निभाया, जो आज भी लोगों के दिलों में अमर हैं। फिल्म को मुंबई के मराठा मंदिर थियेटर में सालों तक लगातार चलाया गया। स्विट्ज़रलैंड के खूबसूरत लोकेशंस ने फिल्म की रोमांटिक कहानी को और भी आकर्षक बना दिया।

फैंस के लिए खास पल

DDLJ के 30 साल पूरे होने पर शाहरुख-काजोल का यह जश्न फैंस के लिए बेहद खास है। लंदन में ब्रॉन्ज स्टैच्यू का अनावरण इस फिल्म की लोकप्रियता और भारतीय सिनेमा में इसके योगदान का प्रतीक बन गया है।

Related posts

तारा सुतारिया से ब्रेकअप के बाद वीर पहाड़िया फिर चर्चा में, मिस्ट्री गर्ल के साथ वायरल हुई तस्वीरें

आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट की सगाई, मंगेतर ईशान के साथ शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

मां बनने के बाद बॉडी शेमिंग पर भड़कीं पत्रलेखा, ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब