CMF Clip Pro ओपन-ईयर ईयरबड्स लॉन्च हो गए हैं। इसमें 10.8mm ड्राइवर, 10 घंटे बैटरी, Smart Dial कंट्रोल और Bluetooth 5.4 जैसे फीचर्स मिलते हैं।
Nothing के बजट ब्रांड CMF ने अपने नए ओपन-ईयर क्लिप स्टाइल ईयरबड्स CMF Clip Pro को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे किफायती कीमत में प्रीमियम फीचर्स के साथ पेश किया है। इन ईयरबड्स की सबसे खास बात इसका यूनिक Smart Dial कंट्रोल है, जिसकी मदद से यूजर्स कई फीचर्स को आसानी से कंट्रोल कर सकेंगे।
CMF Clip Pro को ओपन-ईयर लिस्निंग एक्सपीरियंस के साथ डिजाइन किया गया है। इसका उद्देश्य यूजर्स को म्यूजिक सुनते समय आसपास की आवाजों से जुड़े रहने की सुविधा देना है। ईयरबड्स का वजन भी काफी हल्का है और एक ईयरबड का वजन सिर्फ 5.9 ग्राम है।
CMF Clip Pro में मिलेगी आरामदायक फिटिंग
CMF ने इन ईयरबड्स में अलग-अलग कानों के आकार के हिसाब से बेहतर फिटिंग के लिए फ्लेक्सिबल C-ब्रिज डिजाइन दिया है। इसमें टाइटेनियम वायर का इस्तेमाल किया गया है, जिससे यह लंबे समय तक पहनने में आरामदायक रहते हैं। इसके अलावा ईयरबड्स को IP54 रेटिंग मिली है, जो इसे धूल और पानी की हल्की छींटों से सुरक्षित बनाती है।
also read: WhatsApp का नया अपडेट: @all मेंशन से लेकर Polls फीचर तक,…
दमदार ऑडियो के लिए 10.8mm ड्राइवर
CMF Clip Pro में 10.8mm का डुअल-मैग्नेटिक डायनेमिक ड्राइवर दिया गया है। इसमें TPU डायफ्राम का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी के अनुसार, यह क्लिप-ऑन डिजाइन वाले ईयरबड्स में अब तक का सबसे बड़ा ड्राइवर है।
बेहतर साउंड क्वालिटी और स्ट्रीमिंग के लिए इसमें Bluetooth 5.4 कनेक्टिविटी के साथ LDAC, AAC और SBC कोडेक सपोर्ट दिया गया है।
10 घंटे तक की बैटरी लाइफ
बैटरी के मामले में भी CMF Clip Pro काफी बेहतर है। कंपनी के मुताबिक, ईयरबड्स एक बार चार्ज करने पर करीब 10 घंटे तक चल सकते हैं। वहीं चार्जिंग केस के साथ कुल बैटरी बैकअप 32 घंटे तक मिलता है। इसके अलावा सिर्फ 10 मिनट की फास्ट चार्जिंग में करीब 1 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है।
Smart Dial से आसान होगा कंट्रोल
CMF Clip Pro के चार्जिंग केस में कंपनी ने अपना खास Smart Dial कंट्रोल दिया है। इसकी मदद से यूजर्स वॉल्यूम एडजस्ट करने, म्यूजिक प्लेबैक कंट्रोल करने, कॉल रिसीव करने और डिवाइस पेयरिंग जैसे काम आसानी से कर पाएंगे। इसके अलावा ईयरबड्स में अलग से फिजिकल बटन भी दिया गया है, जिससे कंट्रोल और आसान हो जाता है।
CMF Clip Pro की कीमत और उपलब्धता
CMF Clip Pro ईयरबड्स को लाइट ग्रे, डार्क ग्रे और कोरल कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। इनकी बिक्री अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम और जापान में 15 अगस्त से शुरू होगी। अमेरिका में इसकी कीमत 99 डॉलर (करीब 9700 रुपये) रखी गई है। यूरोप और अन्य बाजारों में इसकी बिक्री 15 सितंबर से शुरू होगी।
फिलहाल CMF ने भारत में इस ईयरबड्स की लॉन्चिंग को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।