Saturday, April 18, 2026

CM Nayab Singh Saini ने लाडवा में मनाया लोहड़ी पर्व, पंजाबी और हरियाणवी धुनों ने पर्व को बनाया यादगार

by editor
CM Nayab Singh Saini ने लाडवा में मनाया लोहड़ी पर्व, पंजाबी और हरियाणवी धुनों ने पर्व को बनाया यादगार

लोहड़ी पर्व पर CM Nayab Singh Sainiने लाडवा हल्का के नागरिकों को दी 10 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात

हरियाणा के CM Nayab Singh Saini ने लाडवा हल्के में लोहड़ी का त्यौहार मनाया और हल्का के नागरिकों को 10 करोड़ 42 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने लाडवा हल्का के विकास के लिए 4 करोड़ 70 लाख के विकास कार्यों, गांव बीड मथाना में 2 करोड़ 72 लाख सामुदायिक केन्द्र के लिए, गांव रामशरण माजरा में सामुदायिक केन्द्र के लिए 3 करोड़ का बजट देने की घोषणा की। इस राशि में से 8 करोड़ 12 लाख का बजट जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही 15 सड़कों का नवीनीकरण का कार्य पूरा हो चुका है और शेष सडक़ों का निर्माण कार्य मौसम ठीक होने के बाद शुरू कर दिया जाएगा।

पूर्व राज्यमंत्री श्री सुभाष सुधा ने लाडवा  विधानसभा के लोगों के लिए लोहड़ी पर्व का आयोजन किया, जिसमें हजारों लोगों ने भाग लिया। इस पर्व की परंपरा को निभाते हुए CM Nayab Singh Saini,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री मोहन लाल बड़ौली व पूर्व राज्यमंत्री श्री सुभाष सुधा ने पूजा-अर्चना की और मंत्रौच्चारण के बीच लोहड़ी की अग्नि में आहुती डाली।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व सभी के जीवन में नई खुशियां और उमंग लेकर आए। आज हम सब मिलकर लोहड़ी का पावन पर्व मना रहे हैं। यह पर्व हमारी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक है। यह त्यौहार न केवल हमें खुशियां बांटने का अवसर देता है, बल्कि हमें अपनी जड़ों से जुड़ने और अपने पूर्वजों को याद करने का भी मौका देता है। कल मकर संक्रांति का पर्व भी है, इन दोनों पर्व लोहड़ी और मकर संक्रांति की प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। यह आयोजन समाज में प्रेम-प्यार और भाईचारे को मजबूत करने का संदेश देने में सफल रहेगा।

उन्होंने कहा कि लोहड़ी हमारे सामाजिक जीवन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह त्योहार हमें एक-दूसरे के करीब लाता है और हमारे बीच भाईचारा बढ़ाता है। इस दिन लोग एक साथ मिलकर खाना बनाते हैं, गाते हैं, नाचते हैं और एक-दूसरे को उपहार देते हैं। इस तरह यह पर्व एकता, भाईचारे और समर्पण की भावना को भी प्रेरित करता है। भारत एक ऐसी भूमि है,जहां विविधता में एकता देखने को मिलती है। लोहड़ी हमारी सांस्कृतिक विविधता को दर्शाने वाला एक प्रमुख पर्व है।

इस लोहड़ी पर्व पर पंजाबी गायिक सुनीता दुआ सहगल और उनकी टीम के सदस्यों ने पंजाबी लोक गीतों ने समां बांधने का काम किया। हरियाणवी व पंजाबी लोक गीतों व वाद्य यंत्रों ने लाडवा के लोहड़ी पर्व को ऐतिहासिक व यादगार बनाने का काम किया।

You may also like

Leave a Comment

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा