Tuesday, May 12, 2026

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी: सरकार ने सफाई कर्मचारियों का वेतन बढ़ा दिया, अब इतनी सैलरी मिलेगी, कर्मियों के लिए अलग पोर्टल 

by editor
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी: सरकार ने सफाई कर्मचारियों का वेतन बढ़ा दिया, अब इतनी सैलरी मिलेगी, कर्मियों के लिए अलग पोर्टल 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी: हरियाणा सरकार ने सफाई कर्मचारियों को अधिक वेतन दिया है। तीन साल पहले, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सफाई कर्मचारियों के मानदेय में बढ़ोतरी की थी।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक बार फिर से राज्य के कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। सीएम सैनी ने शहरी और ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को बताया कि नगर पालिकाओं, नगर निगमों और पंचायतों में काम करने वाले सफाई कर्मचारियों की मानदय में एक हजार से दो हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई है। नगर पालिका और नगर परिषद के सफाई कर्मियों का मानदेय बढ़ाकर 17000 किया गया है। ग्राम पंचायतों के सफाई कर्मचारियों को 16000 रुपए का मानदेय देने की भी घोषणा की है। सीएम नायब सैनी ने घोषणा की है कि सफाई कर्मचारियों के लिए अलग पोर्टल भी बनाया जाएगा।

हरियाणा सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इससे पहले तीन वर्ष पहले सफाई कर्मचारियों के मानदेय में बढ़ोतरी की थी।

शहरों में काम करने वाले सफाई कर्मचारियों के वेतन में मंगलवार को सीएम नायब सैनी ने 1000 रुपए की बढ़ोतरी की घोषणा की। अब उन्हें मासिक 17000 रुपए मिलेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में काम करने वाले कर्मचारियों का मानदेय दो हजार रुपए बढ़ा है। अब उन्हें प्रति महीने 16000 रुपये मिलेंगे।

You may also like

Leave a Comment

एल्विश यादव को 10 करोड़ की धमकी, साथ ही मिली जान से मारने की धमकी रीवा अरोड़ा के घर हंगामा, पुलिस तक पहुंचा मामला – गलत व्यवहार… बेटे की कब्र पर रो पड़ीं एक्ट्रेस, एक्स-हसबैंड पर लगाए गंभीर आरोप कैंसर से लड़ रही दीपिका, क्या बंद होगा YouTube चैनल? शोएब ने बताई पूरी सच्चाई सोने की साड़ी, मां की जूलरी वाला डायमंड ब्लाउज और मैंगो स्कल्पचर के साथ छाईं ईशा अंबानी