Saturday, April 18, 2026

Bigg Boss 19: अमाल मलिक को डेट करने की अफवाहों पर मालती चाहर ने तोड़ी चुप्पी, शो से बाहर आते ही बताई सच्चाई

by Neha
Bigg Boss 19: अमाल मलिक को डेट करने की अफवाहों पर मालती चाहर ने तोड़ी चुप्पी, शो से बाहर आते ही बताई सच्चाई

Bigg Boss 19 में अमाल मलिक को डेट करने की अफवाहों पर मालती चाहर ने शो से बाहर आकर सच्चाई बताई। जानें फिनाले से पहले उनके बयान और खुलासे।

Bigg Boss 19 अपने अंतिम चरण में है और अब शो के फिनाले में सिर्फ एक दिन बाकी है। 7 दिसंबर को सीजन 19 का विजेता घोषित किया जाएगा। इसी बीच, कंटेस्टेंट मालती चाहर इस हफ्ते शो से बाहर हो गईं। फिनाले के करीब पहुंचकर एविक्ट होने के बाद मालती लगातार इंटरव्यू दे रही हैं और अपने अनुभव साझा कर रही हैं।

फिनाले में पहुंचे ये दावेदार

इस सीजन के टॉप फाइनलिस्ट में गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट, अमाल मलिक, प्रणित मोरे और तान्या मित्तल शामिल हैं। हालांकि मालती चाहर इन दावेदारों में जगह नहीं बना सकीं, लेकिन शो में उनके गेम और बातचीत को दर्शकों ने खूब नोटिस किया।

also read: यूट्यूबर अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल मलिक की…

क्या मालती चाहर और अमाल मलिक डेट कर चुके हैं?

शो में जब-जब मालती और अमाल की बातचीत सामने आई, दर्शकों के मन में यह सवाल उठता रहा कि कहीं दोनों पहले से एक-दूसरे को डेट तो नहीं कर रहे? शो में घनिष्ठ बातचीत से फैंस को लगा कि दोनों के बीच दोस्ती से ज्यादा कुछ है। अब शो से बाहर आते ही मालती ने इस सवाल का सीधा जवाब दिया है।

मालती चाहर ने साफ की अमाल मलिक को लेकर स्थिति

इंटरव्यू में मालती ने कहा कि वह और अमाल मलिक सिर्फ परिचित हैं, इससे ज्यादा कुछ नहीं। उन्होंने कहा, “यार, मैं शो में भी यही बोल रही थी कि शो शुरू होने से करीब तीन महीने पहले ही मेरी उनसे मुलाकात हुई थी। तो गर्लफ्रेंड बनने का सवाल ही नहीं उठता। इतना समय ही नहीं मिला किसी को अच्छे से जानने का। मेरे लिए जान-पहचान के बाद ही डेट का फेज आता है। इसलिए हम सिर्फ जान-पहचान की स्टेज पर थे। मैं उसकी गर्लफ्रेंड नहीं थी। वो भी ट्रैवल कर रहा था, और मैं भी लगातार ट्रैवलिंग में थी।” मालती ने यह स्पष्ट कर दिया कि अमाल के साथ उनका रिश्ता सिर्फ औपचारिक जान-पहचान का था, और डेटिंग की खबरें पूरी तरह से गलत हैं।

शो से बाहर निकलने के बाद कई मुद्दों पर दे रही हैं बयान

शो से बाहर आने के बाद मालती चाहर कई विवादों और चर्चाओं पर अपनी प्रतिक्रिया दे रही हैं। उन्होंने कुनिका के “लेस्बियन” वाले बयान पर भी प्रतिक्रिया दी है, जो शो के दौरान काफी सुर्खियों में रहा था।

You may also like

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा