Monday, May 11, 2026

Bigg Boss 19 Finale Date: जानें कब होगा ग्रैंड फिनाले और कौन बनेगा टॉप कंटेस्टेंट

by Neha
Bigg Boss 19 Finale Date: जानें कब होगा ग्रैंड फिनाले और कौन बनेगा टॉप कंटेस्टेंट

Bigg Boss 19 Finale: Bigg Boss 19 का ग्रैंड फिनाले 7 दिसंबर को होगा। जानें कौन-कौन कंटेस्टेंट टॉप में हैं और किसने जीती टिकट टू फिनाले।

Bigg Boss 19 Finale: सलमान खान का पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 19 अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। इस सीजन ने दर्शकों को हफ्तों तक रोमांच और ड्रामा का बेहतरीन मिश्रण दिया है। अब फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले कब होगा और कौन-कौन से कंटेस्टेंट टॉप में अपनी जगह बनाएंगे।

बिग बॉस 19 का फिनाले कब होगा?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार बिग बॉस 19 का फिनाले 7 दिसंबर 2025 को होने वाला है। शो को इस सीजन कोई एक्सटेंशन नहीं मिली है और यह अपने निर्धारित समय पर ही समाप्त होगा। फिनाले में पहुंचने के लिए कंटेस्टेंट्स ने कई चुनौतियों और टास्क्स में हिस्सा लिया।

also read: पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना की शादी जल्द होगी, सिंगर की…

फिनाले कहां देख सकते हैं?

बिग बॉस 19 इस बार ओटीटी प्लेटफॉर्म और टीवी दोनों पर उपलब्ध है। शो पहले JioCinema/Disney+ Hotstar पर स्ट्रीम होता है और इसके बाद Colors TV पर टेलिकास्ट किया जाता है। फिनाले में भी ऐसा ही होने की उम्मीद है। यह देखना दिलचस्प होगा कि विजेता का नाम दोनों प्लेटफॉर्म पर एक साथ अनाउंस होगा या ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इसे पहले रिवील किया जाएगा।

टिकट टू फिनाले: टॉप कंटेस्टेंट

इस बार टिकट टू फिनाले टास्क में चार कंटेस्टेंट्स ने टॉप पोजीशन हासिल की। इनमें गौरव खन्ना, अशनूर कौर, प्रणित मोरे और फरहाना भट शामिल थे। टास्क जीतकर गौरव खन्ना सीधे फिनाले में पहुँच गए हैं।

कौन हैं फिनाले के टॉप कंटेस्टेंट?

इस समय घर में ये कंटेस्टेंट बचे हैं: गौरव खन्ना, अशनूर कौर, प्रणित मोरे, अमाल मलिक, मालती चहल, फरहाना भट, तान्या मित्तल, शहबाज अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इस हफ्ते कौन घर से बाहर होता है और कौन फिनाले में जगह बनाता है। बिग बॉस 19 के फिनाले में रोमांच, ड्रामा और दर्शकों की पसंद के अनुसार विजेता का नाम सामने आएगा। फैंस के लिए यह सीजन अब अपने ग्रैंड फिनाले के लिए तैयार है।

You may also like

एल्विश यादव को 10 करोड़ की धमकी, साथ ही मिली जान से मारने की धमकी रीवा अरोड़ा के घर हंगामा, पुलिस तक पहुंचा मामला – गलत व्यवहार… बेटे की कब्र पर रो पड़ीं एक्ट्रेस, एक्स-हसबैंड पर लगाए गंभीर आरोप कैंसर से लड़ रही दीपिका, क्या बंद होगा YouTube चैनल? शोएब ने बताई पूरी सच्चाई सोने की साड़ी, मां की जूलरी वाला डायमंड ब्लाउज और मैंगो स्कल्पचर के साथ छाईं ईशा अंबानी