Saturday, July 25, 2026

Bigg Boss 19: अमाल मलिक ने अभिषेक बजाज पर साधा निशाना, सोशल मीडिया यूज़र्स ने सुनाई खरी-खोटी

by editor
Bigg Boss 19: अमाल मलिक ने अभिषेक बजाज पर साधा निशाना, सोशल मीडिया यूज़र्स ने सुनाई खरी-खोटी

Bigg Boss 19 के ताज़ा एपिसोड में अमाल मलिक और अभिषेक बजाज के बीच तीखी बहस देखने को मिली।

Bigg Boss 19 ,मामला तब शुरू हुआ जब अभिषेक सोफे पर बैठकर खाना खाने लगे, जिस पर अमाल ने आपत्ति जताते हुए कहा कि वे वहीं सोते हैं। अभिषेक के न मानने पर बहस बढ़ गई और अमाल ने अभिषेक को गालियां तक दे डालीं।

इसी दौरान अमाल ने विवादित टिप्पणी करते हुए कहा – “इसने मुझे एलिमिनेट किया, मैंने कभी सवाल नहीं किया। अब बार-बार पूछते हो तो घर जाओ, चूड़ी पहनो, साड़ी पहन लो, बिंदी भी लगा लो।”

अमाल की इस बात ने सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा भड़का दिया। कई यूज़र्स ने उन्हें महिला विरोधी बयान देने के लिए आड़े हाथों लिया। एक यूज़र ने लिखा – “किसी को महिला कहकर अपमानित करना शर्मनाक है। चूड़ी और साड़ी गर्व हैं, कोई मज़ाक नहीं।”

इससे पहले भी घर में खाने को लेकर अभिषेक और नेहल के बीच झगड़ा हो चुका है। उस समय बसीर अली ने अभिषेक की प्लेट से खाना उठा लिया था, जिससे विवाद बढ़ा था।

You may also like

‘मेरा कुत्ता आ जाता…’ पति से मुलाकात के बाद आकांक्षा चमोला के बयान पर मचा बवाल क्या खत्म होने वाली है 20 साल की शादी? 3 बेटियों के पिता करणवीर बोहरा ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी ‘मेरे पापा भी ऐसा नहीं करते’… राम कपूर पर श्रेया कालरा का फूटा गुस्सा ‘अगर ये सच बतातीं तो बिग बॉस नहीं जीततीं’ – हिना खान का बड़ा दावा क्या हिंदू लड़की मुस्लिम दोस्त नहीं बना सकती? सैफी संग रिश्ते का बताया सच