Friday, August 14, 2026

पान के पत्ते के फायदे: खाना खाने के बाद खाएं ये हरी चीज, दूर होगी सांस की बदबू और दांतों का पीलापन

by Neha
पान के पत्ते के फायदे: खाना खाने के बाद खाएं ये हरी चीज, दूर होगी सांस की बदबू और दांतों का पीलापन

पान के पत्ते के फायदे: खाने के बाद पान के पत्ते खाने से दूर होती है सांस की बदबू और दांतों का पीलापन। जानें पान के पत्तों के फायदे और सही सेवन का तरीका।

पान के पत्ते के फायदे: खाना खाने के बाद अक्सर मुंह से बदबू आना और दांतों का पीला होना एक आम समस्या है, जिससे बहुत से लोग परेशान रहते हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार, खाने के बाद पान के पत्तों का सेवन करने से न सिर्फ सांस की बदबू दूर होती है, बल्कि दांतों का पीलापन भी कम हो जाता है। पान में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण मुंह में बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकते हैं, जिससे मुँह की बदबू, मसूड़ों में दर्द और प्लाक जैसी समस्याओं में राहत मिलती है।

पान के पत्तों के स्वास्थ्य लाभ

पान के पत्तों में प्रोटीन, विटामिन ए और सी, मिनरल्स, फाइबर, पोटैशियम और आयोडीन जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद हैं। खाने के बाद पान चबाने से मुंह में फंसा हुआ भोजन भी आसानी से बाहर निकल जाता है और स्वाद भी बेहतर होता है। इसके अलावा, पान पेट की समस्याओं, ब्लड शुगर कंट्रोल और तनाव को कम करने में भी मदद करता है।

also read: तनाव से बढ़ता है कोर्टिसोल, हार्मोन असंतुलन और याददाश्त…

ब्लड शुगर और तनाव में राहत

पान के पत्तों में एंटी-हाइपरग्लाइसेमिक गुण होते हैं जो ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं। टाइप 2 डायबिटीज के मरीज भी खाने के बाद पान के पत्ते चबाकर फायदा उठा सकते हैं। इसके साथ ही पान तनाव कम करने और व्यवहार को संतुलित रखने में भी सहायक है।

पान का सही सेवन कैसे करें?

पान का सेवन करने के लिए पान के पत्तों को अच्छे से धो लें और उसका डंठल काट दें। फिर हल्का सा चूना और कत्था लगाएं। इसके ऊपर सुपारी या सौंफ डालें। स्वाद बढ़ाने के लिए गुलकंद या मुलेठी भी मिला सकते हैं। अब इसे चबाकर खाना चाहिए।

You may also like

‘KISS करनी पड़ेगी’, रेमो डिसूजा के सामने मजबूर हुईं शक्ति मोहन, राघव जुयाल संग रोमांस पर सालों बाद खुलासा ‘महंगे बैग और गाड़ियों से कोई सेलिब्रिटी नहीं बनता’ – हिना खान पर अर्शी खान का बड़ा हमला अभिषेक मल्हान बनवाएंगे असम का टूटा हनुमान मंदिर, 20 लाख रुपये से होगा पुनर्निर्माण शादी के 2 साल बाद मां बनने पर बोलीं सुरभि चंदना, मां बनने के लिए Egg Freezing… रेड कार्पेट पर सेल्फी के बहाने निकिता रावल को फैन ने किया जबरन Kiss, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी