Saturday, April 18, 2026

वैलेंटाइंस डे पर रिलीज हुआ ‘बैटल ऑफ गलवान’ का रोमांटिक गाना, सलमान खान और चित्रांगदा सिंह की केमिस्ट्री ने जीता दिल

by Neha
वैलेंटाइंस डे पर रिलीज हुआ ‘बैटल ऑफ गलवान’ का रोमांटिक गाना, सलमान खान और चित्रांगदा सिंह की केमिस्ट्री ने जीता दिल

वैलेंटाइंस डे पर सलमान खान और चित्रांगदा सिंह का रोमांटिक गाना ‘मैं हूं’ रिलीज, देखें उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री और जानें फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की रिलीज डेट और खास बातें।

वैलेंटाइंस डे के खास मौके पर सलमान खान की आगामी फिल्म बैटल ऑफ गलवान का नया रोमांटिक गाना ‘मैं हूं’ रिलीज किया गया। इस गाने में श्रेय घोषाल और अयान लाल की आवाज ने इसे और भी मोहक बना दिया। फैंस इस फिल्म और सलमान खान-चित्रांगदा सिंह की जोड़ी को स्क्रीन पर देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं।

‘मैं हूं’ – वैलेंटाइंस डे का रोमांटिक अंदाज

‘मैं हूं’ गाना वैलेंटाइंस डे पर इसलिए रिलीज किया गया क्योंकि यह फिल्म का रोमांटिक नंबर है। श्रेया घोषाल की सुरीली आवाज और अयान लाल के लिरिक्स ने इस गाने को और भी खास बना दिया। गाने के वीडियो में सलमान और चित्रांगदा सिंह की ऑन-screen केमिस्ट्री साफ नजर आ रही है। वीडियो में दर्शकों को एक सोल्जर के हैप्पी फैमिली वेकेशन का खूबसूरत दृश्य भी देखने को मिलता है।

जनवरी में रिलीज हुआ था ‘मातृभूमि’ गाना

इससे पहले जनवरी में फिल्म से देशभक्ति पर आधारित गाना ‘मातृभूमि’ रिलीज किया गया था। इसे अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी थी और हिमेश रेशमिया ने कंपोज किया था। इसके लिरिक्स समीर अंजान ने लिखे थे। यह गाना फिल्म के इमोशनल और वॉर ड्रामा साइड को दर्शाता है और फैंस ने इसे खूब पसंद किया।

also read: हिना खान ने कैंसर के खिलाफ जागरूक किया, साझा किया जिंदगी…

फिल्म रिलीज और कहानी

सलमान खान और चित्रांगदा सिंह की बैटल ऑफ गलवान 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म 2020 में भारत और चीन के बीच गलवान वैली के संघर्ष पर आधारित है। सलमान खान फिल्म में एक आर्मी ऑफिसर का किरदार निभा रहे हैं, जबकि चित्रांगदा उनकी पत्नी के रोल में नजर आएंगी। फिल्म एसके फिल्म्स के बैनर तले बनी है और इसका निर्देशन अपूर्व लखिया ने किया है।

इस रोमांटिक गाने और फिल्म की रिलीज के साथ फैंस को रोमांस, एक्शन और देशभक्ति का शानदार अनुभव मिलने वाला है।

You may also like

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा