Saturday, April 18, 2026

Bathing Tips :डॉक्टर ने बताया कि नहाने के ये 7 टिप्स आपको हमेशा स्वस्थ रखेंगे

by editor
Bathing Tips :डॉक्टर ने बताया कि नहाने के ये 7 टिप्स आपको हमेशा स्वस्थ रखेंगे

Bathing Tips : हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में नहाना बहुत महत्वपूर्ण है। लेकिन सही तरीके से नहाना भी आवश्यक है ताकि हम हमेशा स्वस्थ और निरोगी रहें। आइए जानते हैं विशेषज्ञ क्या कहते हैं।

Bathing Tips : नियमित रूप से नहाने से शरीर को फायदा होता है। नहाने से शरीर की गंदगी निकलती है, धूल-मिट्टी साफ होती है और इन्फेक्शन कम होता है, इससे आप स्वस्थ और बीमारियों से दूर रहते हैं। धार्मिक कारणों से भारतियों ने नहाने को दूसरे देशों से अधिक प्राथमिकता दी है। इसमें कोई शक नहीं कि अपने देश में, खासतौर पर हिंदू धर्म के अधिकांश लोगों की सुबह नहाने और पूजा करने से होती है। नहाने के कुछ तरीके भी हैं जिन्हें हमें अपनाना चाहिए। आइए जानते हैं एक्सपर्ट इस पर क्या कहते हैं।

एक्सपर्ट कि क्या है एडवाइस ?

डॉक्टर सलीम जैदी ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने नहाने के सही तरीके और उसके लाभों के बारे में बताया है। डॉक्टर सलीम एक यूनानी डॉक्टर हैं, जो लोगों को सेहत की सलाह देते रहते हैं।

ये स्नान करने के टिप्स को जरूर पढ़ें।

1.पानी का तापमान – डॉक्टर ने कहा कि हमेशा गुनगुने पानी से नहाना चाहिए। वे कहते हैं कि ऐसा पानी हमारे शरीर के लिए किसी भी मौसम में उपयुक्त है। गुनगुने पानी से नहाना ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है।

2. नहाने का सही समय – हमें नहाने के लिए भी सीमित समय देना चाहिए। रोजाना दस से पंद्रह मिनट से अधिक नहाने से स्किन ड्राई होने लगता है। यही कारण है कि हमें कोशिश करनी चाहिए कि दस मिनट के भीतर नहाने की कोशिश करें।

3.  माइल्ड साबुन: हमें नहाने के लिए माइल्ड, केमिकल फ्री या मिल्क बेस्ड साबुन प्रयोग करें। डॉक्टरों का कहना है कि हार्श केमिकल वाले साबुन से नहाने से स्किन खराब हो सकती है। पैराबिन और सल्फेट युक्त साबुन स्किन को अंदर से खराब करता है। नहाने के लिए होममेड साबुन भी उपयुक्त है।

4. तेल मसाज: गुनगुने तेल को नहाने से पहले पूरे शरीर पर लगाना चाहिए। ऑयल मसाज स्किन, मसल्स और हड्डियों को बल देता है। तेल मालिश करने से सर्दियों में दर्द कम होता है क्योंकि इससे नसें खुल जाती हैं।

5.  प्रेशर पॉइंट्स को एक्टिव करना- डॉक्टरों का कहना है कि नहाने से पहले हमें अपने शरीर के कुछ बिंदुओं पर एक्यूप्रेशर का अभ्यास करना चाहिए। ऐसा करने से नर्वस तंत्र रिलैक्स होती है और शरीर में अधिक ऊर्जा पैदा होती है। एक्यूप्रेशर करने से शरीर पाचन, सिरदर्द और तनाव ,सभी अंदरुनी अंग स्वस्थ रहते हैं।

6. लास्ट में ठंडा पानी का उपयोग करें— डॉक्टर कहते हैं कि लास्ट में स्किन पर ठंडा पानी उपयोग में  करना चाहिए ताकि पोर्स खुल सकें। स्किन के पोर्स खुले रहने पर गंदगी आसानी से जम जाती है।

7. बाल धोने का तरीका: डॉक्टर ने कहा कि सिर धोते समय हमें उंगलियों की मदद से बालों को शैंपू लगाते हुए मसाज करना चाहिए। ऐसा करने से माइंड रिलैक्स हो जाता है। बालों में भी बहुत गर्म पानी नहीं लगाना चाहिए।

स्वीकृति: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले, विशेषज्ञों से सलाह अवश्य लें।

You may also like

Leave a Comment

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा